फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Central government said PSBs in profit from three quarters 30000 jobs every year in solar manufacturing industry

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक: तीन तिमाहियों से मुनाफे में पीएसबी, सौर विनिर्माण उद्योग में हर साल 30000 नौकरियां

Wed, 16 Mar 2022 05:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Mar 2022 05:33 AM IST
सार

वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने संसद में बताया कि तीन तिमाहियों में पीएसबी को कुल 48,874 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

विज्ञापन
Central government said PSBs in profit from three quarters 30000 jobs every year in solar manufacturing industry
वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड। - फोटो : ANI

विस्तार

सरकार ने मंगलवार को कहा कि 2021-22 की पिछली तीन तिमाहियों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) को घाटा नहीं हुआ है। सभी सरकारी बैंक मुनाफे में रहे। वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने संसद में बताया कि तीन तिमाहियों में पीएसबी को कुल 48,874 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। यह आंकड़ा इससे पिछले पूरे वित्त वर्ष के दौरान सभी सरकारी बैंकों के कुल मुनाफे से भी ज्यादा है। 

विज्ञापन


13000 करोड़ के घोटाले की हो जांच
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने राज्यसभा में 13,000 करोड़ से अधिक के बैंक घोटाले की जांच की मांग की। कहा, राज्यों से जांच में मदद नहीं मिलने से 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के धोखाधड़ी के 100 से अधिक मामलों की जांच अटकी है। 
विज्ञापन


सौर विनिर्माण उद्योग में हर साल 30,000 नौकरियां
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने कहा कि सौर विनिर्माण उद्योग हर साल 29,900 नौकरियां दे रहा है। सौर विनिर्माण के तहत मॉड्यूल और क्षमता 11,500 मेगावाट है। एक मेगावॉट हर साल 2.6 लोगों को नौकरी देता है। फरवरी में करीब 62,000 लोगों को प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed