{"_id":"5abf58b54f1c1ba9618b4a69","slug":"cbi-recorded-statement-of-icici-bank-nodal-officers-in-videocon-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICICI- वीडियोकॉन मामलाः सीबीआई ने रिकॉर्ड किए बैंक अधिकारियों के स्टेटमेंट, जब्त किए कई डॉक्यूमेंट्स","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
ICICI- वीडियोकॉन मामलाः सीबीआई ने रिकॉर्ड किए बैंक अधिकारियों के स्टेटमेंट, जब्त किए कई डॉक्यूमेंट्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Mar 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
icici bank
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को दिए गए 3250 करोड़ के लोन मामले में बैंक के नोडल अधिकारियों से पूछताछ की। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने कई सारे डॉक्यूमेंट्स को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
दीपक कोचर से भी होगी पूछताछ
एजेंसी इस मामले में जल्द ही चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को भी पूछताछ के लिए बुलाएगी और उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी।
CBI has recorded statement of Nodal officers of ICICI Bank who are found involved in granting of loan to Venugopal Dhoot. Certain documents in CBI possession are under scrutiny. CBI to call Deepak Kochhar for his statement: CBI Sources pic.twitter.com/B1C8P8jmlO
— ANI (@ANI) March 31, 2018विज्ञापन
यह है आरोप
आरोप है कि धूत ने आईसीआईसीआई बैंक से लोन मिलने के छह महीने बाद दीपक एवं उनके रिश्तेदारों की कंपनी को करोड़ों रुपये मुहैया कराए।
केस में नहीं है चंदा कोचर का नाम
हालांकि इस केस में चंदा कोचर का नाम शामिल नहीं है लेकिन बैंक के अज्ञात अधिकारियों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा एसबीआई की अगुवाई वाले कंसोर्टियम में शामिल बैंकों के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी, जिन्होंने धूत की कंपनी को 40 हजार करोड़ रुपये का लोन दिया है।
विज्ञापन
इसमें लोन में आईसीआईसीआई बैंक का हिस्सा 3250 करोड़ रुपये का था। बता दें कि भ्रष्टाचार या धोखाधड़ी के मामले में प्रारंभिक जांच पहला चरण होता है। इसके बाद सीबीआई सबूत जुटाती है और आश्वस्त होने के बाद एफआईआर दर्ज की जाती है।