फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Banks Are Considering Giving Moratorium On NBFC Repayment Of Loans

NBFC को राहत की उम्मीद, मिल सकती है कर्ज चुकाने के लिए मोहलत

Fri, 10 Apr 2020 01:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 10 Apr 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Banks Are Considering Giving Moratorium On NBFC Repayment Of Loans

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के अंतर्गत आने वाले बैंक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को दिए गए कर्ज के मामले में भी तीन महीने की मोहलत देने पर विचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इस पहल का मकसद उन्हें मौजूदा संकट से पार पाने में मदद करना है। एनबीएफसी भी कर्ज लौटाने में मोहलत मांग रहे हैं। उनका कहना है कि आखिर वे भी कर्जदार हैं। एनबीएफसी मुख्य रूप से अपनी नकदी संबंधी जरूरतों के लिए बैंकों पर आश्रित हैं। 
विज्ञापन


एनबीएफसी ने की मांग
इसके अलावा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने बैंकों से अतिरिक्त वित्त पोषण की व्यवस्था की मांग की है ताकि वे कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न नकदी की तंगी से निपट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनबीएफसी मुख्य रूप से एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम), बुनियादी ढांचा और रीयल एस्टेट क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करते हैं जो ‘लॉकडाउन’ से काफी प्रभावित हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि आईबीए एनबीएफसी क्षेत्र की मांग पर विचार कर रहा है। बैंकों तथा नियामक आरबीआई से इसका युक्तिसंगत हल निकालने को कहा गया है। 

अभी तक नहीं लिया गया कोई निर्णय
अब तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस पर सभी पहलुओं से सकारात्मक रूप से विचार किया जा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चूंकि इस बारे में बैंक स्वयं से कोई निर्णय नहीं ले सकते, अत: इसे आरबीआई के नियामकीय दिशनिर्देश के तहत उद्योग स्तर पर किया जाना है। एनबीएफसी सितंबर 2018 में आईएल एंड एफएस संकट के बाद से ही नकदी की समस्या से जूझ रहे हैं। 


उल्लेखनीय है कि पिछले महीने आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने खुदरा कर्ज और फसल कर्ज समेत सभी तरह के कर्ज (न्यूनतम 12 महीने की अवधि वाला) और कार्यशील पूंजी भुगतान के लिये तीन महीने की मोहलत देने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed