{"_id":"60118df699f2fc52d96ece1f","slug":"axis-bank-third-quarter-net-profit-down-to-36-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक के तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में आई 36 फीसदी की कमी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एक्सिस बैंक के तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में आई 36 फीसदी की कमी
Wed, 27 Jan 2021 09:29 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
एक्सिस बैंक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 36.4 फीसदी घटकर 1,160.60 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 1,757 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
विज्ञापन
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 19,274.39 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,494.87 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन
समीक्षाधीन अवधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 3.44 फीसदी रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 5 फीसदी रही थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 0.74 फीसदी रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2.09 फीसदी रहा था।
विज्ञापन
मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए घटकर 21,997.90 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 30,073.02 करोड़ रुपये रहा था। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए 12,160.28 करोड़ रुपये से घटकर 4,609.83 करोड़ रुपये रह गया।
बैंक का प्रावधान (कर को छोड़कर) और आकस्मिक खर्च बढ़कर 4,604.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,470.92 करोड़ रुपये रहा था।