फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Amazon Starts Layoffs in India and Informs Fired Employees Through Email Know About Advance Salary

अमेजन में छंटनी शुरू: भारत के हजार कर्मचारियों समेत 18000 होंगे बाहर, पांच महीने का अग्रिम वेतन देगी कंपनी

Fri, 13 Jan 2023 09:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Jan 2023 09:08 AM IST
सार

मौजूदा मंदी के दौर में अमेजन का 18,000 कर्मचारियों को हटाना अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। सितंबर के अंत तक अमेजन के साथ 15 लाख से अधिक कर्मचारी जुड़े थे।

विज्ञापन
Amazon Starts Layoffs in India and Informs Fired Employees Through Email Know About Advance Salary
अमेजन - फोटो : Amazon

विस्तार

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन में छंटनी शुरू हो चुकी है। इसकी पुष्टि खुद कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने की है। उन्होंने कहा है कि छंटनी शुरू हो रही है और कंपनी से करीब 18000 से अधिक कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे, जिसमें भारत में भी हजारों कर्मचारी शामिल हैं। 

विज्ञापन


बता दें, बीते दिनों भी कुछ रिपोर्ट में इस बात के संकेत मिले थे कि कंपनी भारत में करीब 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर कर सकती है। इससे तकनीकी, मानव संसाधन व अन्य विभाग प्रभावित होंगे। पिछले सप्ताह कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने अपने ब्लॉग में कहा था कि कंपनी 18 जनवरी के बाद छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के साथ संवाद करेगी।
विज्ञापन


गुरुग्राम-बेंगलुरु के कार्यालयों में शुरू हुई छंटनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में अमेजन के गुरुग्राम, बेंगलुरु व अन्य कार्यालयों में छंटनी शुरू हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा असर घाटे में चल रहे विभागों पर पड़ा है। कंपनी से बाहर किए जा रहे कर्मचारियों में फ्रेशर्स व अनुभवी दोनों शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित कर्मचारियों को मिलेगा पांच महीने का वेतन 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन ने निकाले गए कर्मचारियों को ईमेल भेजकर पांच महीने के अग्रिम वेतन की पेशकश की है। कर्मचारियों को एक निश्चित तारीख पर लीडरशिप टीम से मिलने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, अमेजन में छंटनी अभी शुरू हुई है, जो आने वाले हफ्तों तक चलने की उम्मीद है। 


मंदी के दौर में सबसे बड़ी छंटनी
मौजूदा मंदी के दौर में अमेजन का 18,000 कर्मचारियों को हटाना अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। सितंबर के अंत तक अमेजन के साथ 15 लाख से अधिक कर्मचारी जुड़े थे। इस छंटनी का अर्थ है कि नवीनतम कटौती कार्यबल का करीब एक फीसदी होगा। कंपनी के पास दुनियाभर में लगभग 350,000 कॉरपोरेट कर्मचारी हैं।



पिछले साल गईं 1.5 लाख से ज्यादा नौकरियां 
ट्रैकिंग साइट लेऑफ डॉट एफवाईआई के मुताबिक, पिछले साल टेक उद्योग में 1.5 लाख नौकरियां गईं। छंटनी का दौर नए साल में भी जारी रहेगा। 

  • फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने नवंबर में 11,000 कर्मचारियों को निकाला था।
  • स्नैपचैट ने अगस्त में 1,200 छंटनी की थी। 
  • ट्विटर ने अक्तूबर में 7,500 को नौकरी से निकाला था।
  • क्रंचबेस टैली के मुताबिक, अमेरिका में टेक कंपनियों ने 2022 में 9,1000 छंटनी की थी।


दुनियाभर की टेक कंपनियों में हड़कंप
वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के बीच दुनियाभर की टेक कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है। ट्विटर, मेटा, अमेजन के अलावा एचपी इंक भी करीब 6,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। हाल ही में पेप्सिको ने भी कटौती की घोषणा की है। 

इन कंपनियों भी कटौती की योजना
कंपनी        संख्या
सेल्सफोर्स    8,000
एचपी         6,000
सिस्को        5 फीसदी
चाइम         160
क्वाइनबेस    60
वीमेओ       11 फीसदी
स्ट्राइप       14 फीसदी
क्रैकेन       30 फीसदी


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed