फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Akasa Air: Bangalore-Mumbai flight from August 19, know how to book Akasa Air tickets?

Akasa Air: बेंगलुरु-मुंबई फ्लाइट 19 अगस्त से, जानें कैसे करें अकासा एयर की टिकट बुकिंग?

Tue, 26 Jul 2022 06:43 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 26 Jul 2022 06:43 PM IST
सार

Akasa Air: अकासा एयर ने बताया है कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच एक सप्ताह में 26 उड़ानों का संचालन होगा। वहीं, बेंगलुरु-कोच्चि और बेंगलुरु-मुंबई के बीच हर सप्ताह 28 उड़ानों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
Akasa Air: Bangalore-Mumbai flight from August 19, know how to book Akasa Air tickets?
अकासा एयर - फोटो : twitter/AkasaAir

विस्तार

घरेलू एयरलाइन कंपनी अकासा एयर बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर 19 अगस्त से उड़ानों का संचालन करेगी। आपको बता दें कि नई एयरलाइन आकासा की कमर्शियल उड़ानें सात अगस्त  अगस्त से शुरू होने वाली हैं। अकासा एयर सबसे पहले मुंबई-अहमदाबाद रूट पर उड़ानों का परिचालन करेगी। वहीं कंपनी की ओर से बताया गया है कि बेंगलुरु-कोच्चि मार्ग पर उड़ानें 13 अगस्त से शुरू की जाएंगी। 

विज्ञापन

अकासा एयर ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा है कि, ‘‘हमने अहमदाबाद, मुंबई, कोच्चि और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में अपना नेटवर्क स्थापित करने के शुरुआती चरण को पूरा कर लिया है।" 

विज्ञापन

एयरलाइन ने कहा है कि परिचालन शुरू करने के कुछ ही हफ्तों में उसकी साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 82 हो जाएगी।

अकासा एयर ने बताया है कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच एक सप्ताह में 26 उड़ानों का संचालन होगा। वहीं, बेंगलुरु-कोच्चि और बेंगलुरु-मुंबई के बीच हर सप्ताह 28 उड़ानों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में अकासा एयर ने कहा था कि उसने 28 साप्ताहिक उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। ये उड़ान सेवाएं सात अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद रूट पर ऑपरेट की जाएंगी। इसके साथ ही 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि मार्ग पर 28 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन किया जा सकेगा। 

यहां से कर सकते हैं अकासा एयर की टिकट बुकिंग 

अकासा एयर ने बताया है कि यात्री एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट akasaair.com पर या फिर Google Play Store से अकासा एयर एप्लिकेशन डाउनलोड कर अपनी फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि अकासा एयर नागरिक विमानन के क्षेत्र में सबसे कम लागत के साथ प्रवेश करने वाली कंपनी है। एयरलाइन कंपनी ने इसी महीने की शुरुआत में नागरिक उड्डयन नियामक महानिदेशालय (DGCA) से ऑपरेटर प्रमाण पत्र प्राप्त हासिल किया है। अकासा एयर में शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुवाला ने भी निवेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed