फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Ajay tyagi becomes new sebi chief, replaces uk sinha

अजय त्यागी बने सेबी के नए मुखिया, यूके सिन्हा की होगी विदाई

Sat, 11 Feb 2017 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Feb 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
Ajay tyagi becomes new sebi chief, replaces uk sinha
सेबी अजय त्यागी

वरिष्ठ नौकरशाह अजय त्यागी को शुक्रवार को सेक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया। उन्होंने  यू के सिन्हा का स्थान लिया है, जिनका विस्तारित कार्यकाल 1 मार्च को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन


त्यागी हिमाचल प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अभी वह वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (निवेश) और पूंजी बाजार का कामकाज देख रहे हैं। प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति अगले पांच साल या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगी। उत्तर प्रदेश के रहने वाले अजय त्यागी अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने हावर्ड से लोक प्रशासन में भी स्नातकोत्तर की डिग्री ली है। 
विज्ञापन


सरकार ने दी है बड़ी जिम्मेदारी
त्यागी ने पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से कहा कि सरकार ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसको वो हर हाल में पूरा करेंगे और सेबी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। अजय त्यागी अभी वित्त मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वह हिमाचल प्रदेश कैडर से आईएएस हैं। वित्त मंत्रालय से पहले वो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड में भी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिन्हा का रहा है दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल

Ajay tyagi becomes new sebi chief, replaces uk sinha
sebi chairman uk sinha

यूके सिन्हा 1976 बैच के बिहार कैडर से आईएएस अधिकारी है। यह दूसरे ऐसे अधिकारी थे जिनका कार्यकाल सेबी में सबसे लंबा रहा है। उनको 18 फरवरी 2011 को तीन साल के लिए सेबी का अध्यक्ष बनाया गया था।

इसके बाद इनके कार्यकाल को 2 साल के लिए बढ़ाया गया था। इससे पहले डी आर मेहता सबसे लंबे समय तक सेबी के अध्यक्ष रहे थे। उनका कार्यकाल 7 साल का रहा था। 

पांच साल के लिए त्यागी रहेंगे सेबी के अध्यक्ष

कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने त्यागी को पांच साल के लिए नियुक्त किया है। सेबी के नए अध्यक्ष का चयन सितंबर 2015 में शुरू हो गया था, जिसके लिए कई सारे लोगों ने अपने आवेदन सरकार के पास भेजे थे। 

त्यागी को मिलेगी 4.5 लाख रुपये सैलरी 

Ajay tyagi becomes new sebi chief, replaces uk sinha
प्राइम टाइम - फोटो : pti
सेबी अध्यक्ष के रुप में त्यागी को 4.5 लाख रुपये सैलरी प्रतिमाह मिलेगी। सेबी के बोर्ड में चेयरमैन और पूर्णकालिक सदस्यों के अलावा वित्त मंत्रालय, कार्पोरेट अफेयर मंत्रालय और आरबीआई के सदस्य शामिल होते हैं।

सेबी कमोडिटी के अलावा शेयर मार्केट को भी नियंत्रण करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed