फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Airtel says will not pay AGR dues, Telecom Department added many bills twice

एयरटेल: नहीं चुकाएंगे एजीआर बकाया, दूरसंचार विभाग ने कई बिलों को दो बार जोड़ा

Tue, 20 Jul 2021 08:14 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 08:14 AM IST
सार

  • सुनवाई के दौरान एयरटेल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एएम सिंघवी ने कहा कि दूरसंचार विभाग ने एजीआर बकाया में कई बिलों को दो बार जोड़ा है। भुगतान की गई रकम भी नहीं दर्शाई है। इसलिए इन गलतियों के आधार पर कंपनी हजारों करोड़ का भुगतान नहीं करेगी।

विज्ञापन
Airtel says will not pay AGR dues, Telecom Department added many bills twice
telecom company

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने एजीआर बकाया की दोबारा गणना की मांग संबंधी भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेज की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन


सोमवार को सुनवाई के दौरान एयरटेल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एएम सिंघवी ने कहा कि दूरसंचार विभाग ने एजीआर बकाया में कई बिलों को दो बार जोड़ा है। भुगतान की गई रकम भी नहीं दर्शाई है। इसलिए इन गलतियों के आधार पर कंपनी हजारों करोड़ का भुगतान नहीं करेगी।
विज्ञापन


वोडाफोन, आइडिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि ये गणितीय गलतियां हैं। न्यायाधिकरणों के पास गणितीय त्रुटि सुधारने का अधिकार होता है। टाटा टेली सर्विसेज के वकील अरविंद दातार ने शीर्ष कोर्ट से कहा कि गणना में गलतियों को सुधारा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाया राशि का दोबारा आकलन संभव नहीं
सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति एलएन राव की अध्यक्षता वाली पीठ ने पूर्व में दिए गए फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि एजीआर बकाया को लेकर दोबारा आकलन नहीं हो सकता है। पीठ इस मामले में सिर्फ पुन: आकलन पर रोक के मुद्दे को देख रही थी।

पीठ ने दूरसंचार विभाग की ओर पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कंपनियों की ओर से उठाए मुद्दों के बारे में पूछा। मेहता ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई निर्देश नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने दूरसंचार कंपनियों को एजीआर बकाया चुकाने के लिए 10 साल का समय दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed