{"_id":"5a352bfa4f1c1b502b8b4dac","slug":"airtel-and-airtel-payment-bank-ekyc-licence-suspends-by-uidai","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरटेल और एयरटेल पेमेंट बैंक का ई-केवाईसी लाइसेंस सस्पेंड","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एयरटेल और एयरटेल पेमेंट बैंक का ई-केवाईसी लाइसेंस सस्पेंड
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Dec 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सख्त कदम उठाते हुए यूआईडीएआई ने शनिवार को भारती एयरटेल और एयरटेल पेमेंट बैंक के ई-केवाईसी लाइसेंस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इससे ये दोनों ई-केवाईसी प्रक्रिया का इस्तेमाल कर मोबाइल ग्राहकों के सिम का आधार से सत्यापन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई-आधार) ने यह कदम उन शिकायतों के बाद उठाया जिसमें कहा गया है भारती एयरटेल आधार ई-केवाईसी आधारित सिम सत्यापन प्रक्रिया का इस्तेमाल कर अपने ग्राहकों की बिना मंजूरी के पेमेंट बैंक अकाउंट खोल रहा है।
विज्ञापन
यूआईडीएआई ने इन आरोपों पर कड़ा विरोध जताया कि ऐसे पेमेंट बैंक खातों को एलपीजी सब्सिडी लेने के लिए भी जोड़ा जा रहा है। यूआईडीएआई ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि तत्काल प्रभाव से भारती एयरटेल लिमिटेड और एयरटेल पेमेंट बैंक लिमिटेड का ई-केवाईसी लाइसेंस निलंबित किया जाता है।
विज्ञापन
इसका मतलब यह हुआ कि एयरटेल अब अपने उपभोक्ताओं के सिम का आधार नंबर से सत्यापन इलेक्ट्रानिक तरह से नहीं कर सकेगा। साथ ही एयरटेल पेमेंट बैंक आधार ई-केवाईसी से नया खाता भी नहीं खोल सकेंगे। हालांकि अन्य विकल्पों के जरिए खाता खोला जा सकेगा।