फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Airbus, Tata Group to set up helicopter manufacturing facility in India

Airbus-Tata: एयरबस और टाटा समूह मिलकर लगाएंगे हेलीकॉप्टर बनाने का कारखाना, 2026 में पहली डिलीवरी की उम्मीद

Fri, 26 Jan 2024 09:53 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Jan 2024 09:53 PM IST
सार

Airbus-Tata: एयरबस हेलीकॉप्टर्स ने एक बयान में कहा कि साझेदारी के तहत टाटा समूह से जुड़ी कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) एयरबस हेलीकॉप्टर्स के साथ संयंत्र स्थापित करेगी।

विज्ञापन
Airbus, Tata Group to set up helicopter manufacturing facility in India
एयरबस हेलीकॉप्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एयरबस और टाटा समूह मिलकर देश में हेलीकॉप्टर बनाने का कारखाना स्थापित करने जा रहे हैं। एयरबस हेलीकॉप्टर्स ने शुक्रवार को इसका एलान किया है। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह फाइनल एसेंबली लाइन (विनिर्माण इकाई) के जरिए सिविल रेंज के एयरबस एच-125 हेलीकॉप्टर का विनिर्माण करेगी। इसका उत्पादन भारत में किया जाएगा। निर्यात कुछ पड़ोसी देशों को किया जाएगा। 

विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी के तहत टाटा समूह से जुड़ी कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) एयरबस हेलीकॉप्टर्स के साथ संयंत्र स्थापित करेगी। यह एलान तब किया गया है, जब गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दो दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आगे कहा गया, भारत में एफएएल मुख्य रूप से कल-पुर्जों को जोड़ने, एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम, विद्युत हार्नेस की स्थापना, हाइड्रोलिक सर्किट, उड़ान नियंत्रण, ईंधन प्रणाली और इंजन के एकीकरण का काम करेगा। बयान के मुताबिक, यह भारत और क्षेत्र में ग्राहकों को लिए एच-125 का परीक्षण और वितरण भी करेगा। 

विज्ञापन

बयान के मुताबिक, एफएएल के स्थापित होने में दो साल तक का समय लगेगा। पहले मेड इन इंडिया एच-125 की डिलीवरी 2026 के शुरू में होने की उम्मीद है। फाइनल असेंबली लाइन लगाने के लिए स्थान एयरबस और टाटा समूह मिलकर तय करेंगे। 

एयरबस के सीईओ गुइलाम फाउरी ने कहा, राष्ट्र निर्माण के लिए हेलीकॉप्टर जरूरी हैं। मेड इन इंडिया, सिविल हेलीकॉप्टर न केवल आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक होगा, बल्कि देश में हेलीकॉप्टर बाजार की वास्तविक क्षमता को भी सामने लाएगा। 

उन्होंने कहा, हेलीकॉप्टर के लिए हम फाइनल असेंबली लाइन अपने भरोसेमंद साझेदार टाटा के साथ मिलकर बनाएंगे। यह भारत में एयरोस्पेस के माहौल को बढ़ावा देने के लिए एयरबस की प्रतिबद्धता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed