फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Air India can hit the share market with IPO

आईपीओ के साथ शेयर बाजार में उतर सकती है एयर इंडिया 

Thu, 14 Jun 2018 06:13 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jun 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
Air India can hit the share market with IPO
air india
एयर इंडिया की 76 फीसदी रणनीतिक हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव पर कोई लिवाल नहीं मिलने के बाद सरकार अब कर्ज में डूबी इस कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने पर विचार कर रही है। एक सरकारी सूत्र ने बुधवार को यह बात कही। सूत्र के मुताबिक विभिन्न विकल्पों पर विचार हो रहा है, जिसमें कंपनी को बाजार में सूचीबद्ध करने की संभावना भी शामिल है। कंपनी को सूचीबद्ध करने से जहां पूंजी की उगाही होगी, वहीं सरकार का नियंत्रण भी बना रहेगा।
विज्ञापन


कंपनी को सूचीबद्ध करने पर इसलिए भी विचार हो रहा है क्योंकि खबरों के मुताबिक विनिवेश पश्चात कंपनी में सरकार द्वारा 24 फीसदी हिस्सेदारी बरकरार रखा जाना संभवित खरीदारों के लिए चिंता का विषय है। एयर इंडिया की प्रस्तावित विनिवेश योजना के तहत करीब 33,000 करोड़ रुपये का कर्ज कंपनी पर रह जाएगा। एयर इंडिया पर मार्च 2017 तक करीब 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज था। एजेंसी
विज्ञापन


स्वदेशी जागरण मंच का सूचीबद्ध करने पर जोर

एयर इंडिया के विनिवेश प्रस्ताव का कंपनी के कर्मचारियों के विभिन्न यूनियन विरोध कर रहे हैं। आरएसएस से जुड़ा स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) कंपनी का प्रथम सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने पर जोर दे रहा है। एयर इंडिया के लिए बोली (ईओआई) जमा करने की आखिरी तारीख बीतने और कोई लिवाल नहीं मिलने के तुरंत बाद एसजेएम के सह-संयोजक अश्वनी महाजन ने कहा था कि एयर इंडिया को बचाने और इसके सक्षम संचालन की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि इसे विदेशी धन पतियों से बचाने, संचालकों की गोलबंदी से बचाने, नौकरशाही को दूर हटाकर सक्षम प्रबंधन लाने और इसे एक राष्ट्रीय विमानन कंपनी बनाए रखने की जरूरत है। यह सभी कुछ रणनीतिक बिक्री से नहीं, बल्कि आईपीओ लाने से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed