{"_id":"c9306e401db87331bd8cc7efee85fd83","slug":"wheat-purchasing-is-not-reach-target-level-this-business-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Apr 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
मौजूदा 2014-15 विपणन वर्ष में केंद्र सरकार के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य हासिल करना कठिन लग रहा है। खाद्य सचिव सुधीर कुमार का कहना है कि गेहूं खरीदपिछले वर्ष के 2.5 करोड़ टन के स्तर से काफी कम रह सकती है।
विज्ञापन
सरकारी उपक्रम भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) केंद्र सरकार के लिए अनाज की खरीद करती है। इससे किसानों को अनाज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलना सुनिश्चित हो पाता है।
विज्ञापन
खाद्य मंत्रालय के आकड़ों के मुताबिक एफसीआई और राज्य सरकारों की एजेंसियों ने इस वर्ष अब तक 75 लाख टन गेहूं की खरीद की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 1.196 करोड़ टन से काफी कम है।
विज्ञापन
सुधीर कुमार ने फ्लोर मिलो के मुद्दों से जुड़े सेमिनार में कहा कि पिछले वर्ष एफसीआई ने 2.5 करोड़ टन गेहूं की खरीद की थी। इस वर्ष गेहूं की खरीद पिछले वर्ष की तुलना में कम रह सकती है।