{"_id":"9c6d78f17185fe95d6114453577b6f32","slug":"field-trials-of-gm-crops-will-government-affidavit-in-the-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम फसलों के फील्ड ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देगी सरकार","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
जीएम फसलों के फील्ड ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Feb 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर जैव संवर्धित (जीएम) फसलों के फील्ड ट्रायल के लिए अनुमति देने का अनुरोध करेगी। कृषि मंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सरकार जीएम फसलों की ट्रायल खेती के दौरान सभी सुरक्षा उपाय अपनाएगी।
विज्ञापन
जीएम फसलों के खिलाफ याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक तकनीकी विशेषज्ञ समिति (टीईसी) का गठन किया था, जिसने नियामकीय खामियां दूर होने तक इस तरह के परीक्षण पर अनिश्चितकालीन रोक लगाने का सुझाव दिया था। इसके बाद शीर्ष अदालत ने सरकार से इस मसले पर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा था।
विज्ञापन
आगामी खरीफ सीजन में जीएम फसलों की ट्रायल खेती पर सरकार की योजना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पवार ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है। अगले महीने हमें इस मसले पर कुछ फैसला करना होगा। हमें पर्यावरण एवं कृषि मंत्रालय द्वारा एक संयुक्त हलफनामा अपना पक्ष बताने के लिए दायर करना है।
विज्ञापन
हलफनामा में सरकार के रुख के बारे में पवार ने कहा कि सामान्य तौर परह सरकारी और निजी सेक्टर दोनों में अनुसंधान जारी रखना चाहते हैं। हम फील्ड ट्रायल को आगे भी जारी रखना चाहते हैं।