{"_id":"591254754f1c1bfc7e8514e7","slug":"adi-godrej-hands-over-godrej-consumer-products-to-his-daughter-nisaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदि की अरबों की विरासत संभालेगी बेटी निसाबा, मिली गोदरेज कंज्यूमर की कमान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आदि की अरबों की विरासत संभालेगी बेटी निसाबा, मिली गोदरेज कंज्यूमर की कमान
amarujala.com, Presented By: मोहित
Updated Wed, 10 May 2017 05:14 AM IST
विज्ञापन
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने मंगलवार को अपने नेतृत्व दल में बदलाव की घोषणा की। यह बदलाव 10 मई से प्रभावी हो जाएगा। कंपनी की विज्ञप्ति के मुताबिक कंपनी की मौजूदा कार्यकारी निदेशक निसाबा गोदरेज अब कंपनी की कार्यकारी चेयरपर्सन होंगी।
विज्ञापन
चेयरमैन आदि गोदरेज कंपनी के मानद चेयरमैन का पद संभालेंगे। वहीं विवेक गंभीर कंपनी के एमडी व सीईओ बने रहेंगे। निसाबा पिछले दस सालों से कंपनी की रणनीति व बदलाव की प्रमुख निर्माता हैं। वह 2011 से कंपनी के निदेशक मंडल में हैं।
विज्ञापन