फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   76 lakh crore loss to the realty sector in coronavirus crisis

कोरोना संकट: रियल्टी क्षेत्र को 76 लाख करोड़ की चपत

Wed, 20 May 2020 06:46 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 May 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
76 lakh crore loss to the realty sector in coronavirus crisis
रियल एस्टेट हाउस

कोविड-19 संकट के कारण भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र को चालू वित्त वर्ष में करीब 76 लाख करोड़ रुपये (एक ट्रिलियन डॉलर) का नुकसान हो सकता है। 2019-20 के मुकाबले चालू वित्त वर्ष में मकानों की बिक्री भी प्रभावित होगी। केपीएमजी ने मंगलवार को अपनी नई रिपोर्ट ‘कोविड-19: रिएक्ट, एडॉप्ट एंड रिकवर-द न्यू रियल्टी’ में कहा, 250 से अधिक उद्योगों के जरिए भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान करने वाले रियल एस्टेट क्षेत्र कोरोना महामारी से अस्थायी और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होगा।

विज्ञापन


आने वाले 6 से 12 महीनों में अल्पकालिक प्रभाव देखने मिलेगा, जिससे यह पूरे रियल एस्टेट क्षेत्र में सुधार की संभावनाएं, कंपनियों का अनुबंध संचालन, नियोजित विकास, विस्तार और निवेश प्रभावित हो सकता है। इस प्रभाव को कम करने के लिए नई रणनीतियां बनानी होंगी। लागत, तरलता में सुधार, डिजाइन-लेआउट दक्षता बढ़ाने आदि पर ध्यान देना होगा।

विज्ञापन

 बिक्री में आएगी गिरावट

केपीएमजी इंडिया के पार्टनर एवं प्रमुख (बिल्डिंग, कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट) चिंतन पटेल ने कहा, मौजूदा वित्तीय संकट ने निवेश माहौल को अस्थिर कर दिया है। हालांकि, लॉकडाउन में ढील से आने वाले 18 से 24 महीनों में रियल एस्टेट क्षेत्र का दीर्घकालिक दृष्टिकोण सकारात्मक दिखने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के कुछ खास सेगमेंट में नए अवसर आएंगे। हालांकि, कर्ज संकट के कारण मकानों की बिक्री में घटेगी। देश के सात प्रमुख शहरों में यह बिक्री 2019-20 के 4 लाख इकाई से घटकर 2020-21 में 2.8-3 लाख इकाई रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed