फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   40% of Fortune 500 companies Asia, Reliance and Tata also in list

फॉर्च्यून की 500 में से 40% कंपनियां एशिया की, रिलायंस-टाटा भी शामिल

Sat, 22 Jul 2017 10:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 22 Jul 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
40% of Fortune 500 companies Asia, Reliance and Tata also in list
फॉर्च्यून 500
फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की नई लिस्ट में एशियाई कंपनियों का दबदबा सामने आया है। दुनिया भर की शीर्ष 500 कंपनियों में 40 फीसदी एशियाई कंपनियां हैं। कुल 197 एशियाई कंपनियों को इस लिस्ट में जगह मिली है। ये लिस्ट साल 2016 में कंपनियों की कमाई के आधार पर तैयार की गई है। इस लिस्ट में कुल 7 भारतीय कपंनियां भी शामिल हैं, जिसमें इंडियन ऑयल टॉप 200 में जगह बनाने वाली इकलौती भारतीय कंपनी है।
विज्ञापन


फॉर्च्यून 500 की लिस्ट को देखकर ये साफ हो चुका है कि एशिया अब कमाई के मामले में बाकी महाद्वीपों से आगे निकल चुका है। इस लिस्ट में उत्तरी अमेरिकी क्षेत्र की 145 कंपनियां शामिल हैं,तो 143 यूरोपीय कंपनियों को भी इसमें जगह मिली है। कभी इस लिस्ट में अमेरिकी और यूरोपीय कंपनियों का ही दबदबा रहता था, पर इस साल एशियाई कंपनियों ने अमेरिकी-यूरोपीय कंपनियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में बाकी महाद्वीपों की महज 15 कंपनियां ही जगह बना सकी हैं।
विज्ञापन


भारतीय मूल की इंदिरा नुई फॉर्च्यून की सूची में दुनिया की दूसरी शक्तिशाली महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की लिस्ट में जो सात भारतीय कंपनियां आई हैं, उनमें इंडियन ऑयल शीर्ष पर है। हालांकि फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की लिस्ट में इंडियन ऑयल दुनिया भर की कंपनियों में 168वें स्थान पर है, पर बाकी की भारतीय कंपनियां टॉप 200 से बाहर ही हैं। भारत की बाकी कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज(203), एसबीआई(217), टाटा मोटर्स(247), राजेश एक्सपोर्ट्स(295), भारत पेट्रोलियम(360) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम(384) हैं।


देशों के लिहाज से देखें तो 132 कंपनियों के साथ अमेरिका पहले नंबर पर है। चीन 109 कंपनियों के साथ दूसरे स्थान पर है तो जापान की 51 कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में 15 दक्षिण कोरियाई कपंनियां भी शामिल हैं।

बिल गेट्स चौथी बार दुनिया के सबसे अमीर, ट्रंप 220 स्थान फिसले

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की लिस्ट में  अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट शीर्ष पर है। पिछले साल भी वॉलमार्ट ही नंबर वन रही थी। पर दूसरे से चौथे स्थानों पर चीनी कंपनियों का कब्जा है। चीन की स्टेट ग्रिड, साइनोपेक और चाइना पेट्रोलियम(तीनों ही कंपनियां उर्जा क्षेत्र की हैं) शीर्ष 10 में शामिल हैं। पांचवे स्थान पर वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा, फाक्सवैगन छठें, रॉयल डच शेल सातवें, बार्कशायर हैथवे आठवें, एपल नौवें और एक्सोन मोबिल दसवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed