फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   25 thousand gst defaulters have a chance to file returns by tomorrow

25 हजार जीएसटी डिफॉल्टरों को कल तक रिटर्न भरने का मौका

Sun, 29 Nov 2020 03:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 29 Nov 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
25 thousand gst defaulters have a chance to file returns by tomorrow
सांकेतिक तस्वीर

नवंबर के महीने में जीएसटीआर-3बी रिटर्न भरने से चूक गए करदाताओं में से शीर्ष 25 हजार को जीएसटीएन ने एक और मौका दिया है। अब ऐसे करदाता 30 नवंबर तक अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि विभाग ने पिछले छह महीने या उससे ज्यादा समय से रिटर्न नहीं भर रहे 5.43 लाख करदाताओं के जीएसटी पंजीकरण रद्द करने का निर्णय लिया है। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी डिफॉल्टरों पर कार्रवाई के लिए शीर्ष अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में बताया गया कि इस माह अब तक 80 लाख करदाताओं ने जीएसटीआर-3बी रिटर्न भर दिया है। लेकिन हजारों डिफॉल्टर ऐसे हैं, जिन्होंने अक्तूबर माह में रिटर्न भरा था और इस महीने अक्तूबर के व्यापार का रिटर्न 20 नवंबर तक भरने से चूक गए। ऐसे करदाताओं में से 25 हजार शीर्ष डिफॉल्टरों के नाम की सूची बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कर अधिकारियों को इन करदाताओं को ईमेल व एसएमएस भेजकर रिटर्न भरने के लिए कहने का निर्देश दिया गया। साथ ही कर अधिकारियों को ऐसे करदाताओं से निजी मुलाकात करते हुए उन्हें रिटर्न भरने के लिए प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, जीएसटीएन ने अधिकारियों को रोजाना एक लाख एसमएस और ईमेल भेजने का लक्ष्य दिया है।

जीएसटी नियमों के मुताबिक, अक्तूबर महीने में की गई सप्लाई के लिए करदाताओं को 20, 22 व 24 नवंबर को जीएसटीआर-3बी रिटर्न भरना था। खासतौर पर 5 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा के सालाना टर्नओवर वाले करदाताओं के लिए महीने की 20 तारीख तक रिटर्न भरना अनिवार्य किया गया है। ऐसे डिफॉल्टरों की संख्या 25 हजार से ज्यादा पाई गई है।


फर्जी चालानों में 85 लोग गिरफ्तार और 3119 नकली कंपनियां चिह्नित
सूत्रों के मुताबिक, समीक्षा बैठक में बताया गया कि सितंबर महीने में जीएसटी संग्रह 95480 करोड़ और अक्तूबर में 1,05,155 करोड़ रुपये रहा था। नवंबर के दूसरे सप्ताह में फर्जी जीएसटी चालान घोटाले के खिलाफ चले अभियान में जीएसटी खुफिया महानिदेशालय और सीजीएसटी कमिश्नरेट ने अवैध तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने के लिए 85 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पूरे देश में 3119 फर्जी जीएसटीआईएन कंपनियों के खिलाफ 981 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed