फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   118.34 crore people have mobile phone in india and 75.76 crore people access internet

ट्राई के आंकड़े: देश में 118.34 करोड़ के पास मोबाइल, 75.76 करोड़ तक पहुंचा इंटरनेट

Thu, 18 Mar 2021 06:06 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम
अमर उजाला रिसर्च टीम Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 18 Mar 2021 06:06 AM IST
विज्ञापन
118.34 crore people have mobile phone in india and 75.76 crore people access internet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

देश में जनवरी, 2021 में 96 लाख दूरसंचार ग्राहक बढ़े और कुल संख्या 118.34 करोड़ हो चुकी है। इंटरनेट भी 74.74 करोड़ से बढ़कर 75.76 करोड़ लोगों के पास पहुंच चुका है।

विज्ञापन


भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बुधवार को 31 जनवरी 2021 तक की रिपोर्ट जारी की, जिसमें ये जानकारियां सामने आई हैं। दिल्ली में ग्राहकों का अनुपात (टेली-डेंसिटी) सबसे ज्यादा रहा। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो के पास सबसे ज्यादा 35.03 फीसदी मोबाइल फोन ग्राहक हैं और उसने जनवरी में 19.50 लाख नए ग्राहक जोड़े।
विज्ञापन


वहीं, 29.62% के साथ दूसरे नंबर पर काबिज एयरटेल ने 58.90 लाख यानी जियो से तीन गुना ज्यादा नए ग्राहक जोड़े। हालांकि, इसमें टाटा टेली सर्विसेस लि. के ग्राहकों का जुड़ना भी वजह रही। ग्राहकों में वोडाफोन-आइडिया की हिस्सेदारी 24.58 फीसदी, बीएसएनएल की 10.21 फीसदी और एमटीएनएल की 0.28 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट के एक महीने में एक करोड़ नए कनेक्शन 
भारत में इंटरनेट ब्रॉडबैंड 75.76 करोड़ लोगों के पास पहुंच चुका है। इनमें से 73.42 करोड़ को इंटरनेट मोबाइल फोन से मिल रहा है। वहीं, बाकी वायर-कनेक्शन आधारित इंटरनेट पा रहे हैं। दिसंबर में 74.74 करोड़ लोगों के पास इंटरनेट था। यानी एक महीने में करीब 1.36 फीसदी वृद्धि हुई। जियो यहां भी सबसे आगे रहा।

पश्चिमी यूपी में सबसे तेज वृद्धि
जनवरी में सिर्फ मुंबई में ग्राहक 0.28% घटे। पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा 6.45% ग्राहक बढ़े। हिमाचल में 0.91%, दिल्ली में 0.83%, पूर्वी यूपी में 0.67%, हरियाणा में 0.21% व पंजाब में 0.09% ग्राहक बढ़े।

टेली-डेंसिटी : 100 में 87 पर फोन
टेली-डेंसिटी के लिहाज से हर 100 लोगों पर करीब 87 फोन नंबर सक्रिय हैं। दिल्ली सबसे आगे रही, जहां 100 लोगों पर 274 फोन नंबर हैं। वहीं, बिहार सबसे पीछे है, जहां टेली-डेंसिटी सिर्फ 53.11 फीसदी है।


इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में यह 152%, केरल में 129%, पंजाब में 121%, तमिलनाडु में 106 फीसदी दर्ज हुई। उत्तर भारत के बाकी राज्यों में हरियाणा में 93.37%, जम्मू-कश्मीर में 88.30%, उत्तर प्रदेश 68.79 फीसदी पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed