फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Zara Hatke: Only Place In The World Where Five Rivers Meet Panchanad In Uttar Pradesh

Zara Hatke: दुनिया की इकलौती जगह, जहां होता पांच नदियों का संगम, जानिए भारत में कहां पर है

Mon, 26 Jan 2026 08:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Jan 2026 08:06 PM IST
सार

Ajab-Gajab: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पांच नदियों का संगम होता है। यह दुनिया का इकलौता स्थान हैं, जहां पांच नदियां मिलती हैं। इस जगह को पंचनद के नाम से जाना जाता है। 

विज्ञापन
Zara Hatke: Only Place In The World Where Five Rivers Meet Panchanad In Uttar Pradesh
दुनिया की इकलौती जगह, जहां होता पांच नदियों का संगम - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Ajab-Gajab: भारत के उत्तर प्रदेश में एक ऐसी जगह हैं, जहां पर पांच नदियों का संगम होता है। इस जगह को पंच नद के नाम से जाना जाता है। सबसे खास बात है कि दुनिया का यह इकलौता स्थान है, जहां पांच नदियों का संगम होता है। यह बेहद पवित्र स्थान माना जाता है, जिसे महा तीर्थराज भी कहा जाता है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पंचनद स्थित है। यहां पर यमुना, चंबल, सिंध, पहुज, और कुंवारी नदियों का संगम होता है। इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है। बताया जाता है कि इसी स्थान पर महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पांडव ठहरे थे। संगम के पास ही मुचकुंद महाराज का मंदिर भी हैं।
विज्ञापन


पंचनद तीर्थ में चंबल, सिंध, कुवांरी और पहुज नदियां यमुना नदी में मिल जाती हैं। इस स्थान से जालौन ,इटावा और औरैया की भागौलिक सीमा भी जुड़ी है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले का थोड़ा सा भूभाग भी इस इलाके में पड़ता है। प्राचीन हिंदू पुराणों में भी पंचनद तीर्थ का जिक्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Weird News: क्यों रूस के इस शहर में दो महीने तक रहता है अंधेरा? वजह जानकर कांप जाएंगे आप


श्रीमद् देवी भागवत पुराण के पंचम स्कंध के अध्याय में श्लोक के माध्यम से पंचनद का जिक्र किया गया है। इस स्थान से जुड़ी पौराणिक कथा के मुताबिक, महिषासुर के पिता रम्भ तथा चाचा करम्भ ने पुत्र प्राप्ति के लिए पंचनद पर आकर तपस्या की थी। 

Viral Video: 'बदलूराम का बदन…', वायरल हो रहा है असम रेजीमेंट का यह खास गीत, जानिए कौन थे राइफलमैन बदलूराम?

महाभारत में भी पंचनद का जिक्र किया गया है। कथा के मुताबिक, महाभारत युद्ध खत्म होने के बाद पांडू पुत्र नकुल ने पंचनद क्षेत्र पर आक्रमण कर विजय प्राप्त की थी। विष्णु पुराण में भी पंचनद का विवरण है। पंचनद तीर्थ क्षेत्र में कालेश्वर महादेव का मंदिर भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed