फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   You must not have seen such love between brother sister mother scolded daughter while getting her homeworK

Viral Video: नहीं देखा होगा भाई-बहन का ऐसा प्यार, होमवर्क करवाते हुए मां ने बेटी को डांटा, तभी बेटे ने किया...

Tue, 15 Jul 2025 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 15 Jul 2025 11:31 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक छोटा भाई अपने दिल की गहराइयों से अपने भाई-बहनों के प्रति प्रेम और आभार प्रकट कर रहा है। उसकी आंखों में सच्चा भाव, चेहरे पर मासूम मुस्कान और शब्दों में ऐसा अपनापन है, जिसे देखकर कोई भी भावुक हो जाए।

विज्ञापन
You must not have seen such love between brother sister mother scolded daughter while getting her homeworK
नहीं देखा होगा भाई बहन का ऐसा प्यार - फोटो : इंस्टाग्राम @safed_chehra

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपने बड़े भाई और बहन के लिए बेहद भावुक शब्दों में प्यार जताता नजर आ रहा है। वीडियो में बच्चा मासूमियत से कहता है,  "इस जनम में तो ऐसा प्यारा बड़ा भाई और बड़ी बहन मिलना नामुमकिन सा है।" इस एक लाइन ने लाखों लोगों की आंखें नम कर दी हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भाई बड़े ही प्यार से अपनी बहन को पढ़ाता है। हालांकि, इस दौरान उसकी मम्मी बेटी को डांटती है, लेकिन वह अपनी मम्मी से भी रिक्वेस्ट करता है कि उसकी बहन को न डांटे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक छोटा भाई अपने दिल की गहराइयों से अपने भाई-बहनों के प्रति प्रेम और आभार प्रकट कर रहा है। उसकी आंखों में सच्चा भाव, चेहरे पर मासूम मुस्कान और शब्दों में ऐसा अपनापन है, जिसे देखकर कोई भी भावुक हो जाए। वीडियो में भाई एक पिता बनकर बेहद ही प्यार से अपनी बहन का होमवर्क करवा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by S Jain (@safed_chehra)




वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
यह वीडियो पहली बार इंस्टाग्राम पर सामने आया था, और फिर देखते ही देखते बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि "ऐसा सच्चा रिश्ता अब बहुत कम देखने को मिलता है।" कुछ लोगों ने तो यह तक कहा कि यह वीडियो उन्हें उनके बचपन की याद दिला गया।

वीडियो देख क्या बोले लोग?
परिवार, भाई-बहन का रिश्ता, और उस रिश्ते में छिपा निस्वार्थ प्रेम। ये सब इस छोटे से वीडियो में बड़ी खूबसूरती से झलकते हैं। आज के दौर में जहां सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी और दिखावे की भरमार है, वहां ऐसे वीडियो एक ताजगी और सुकून देने वाले एहसास की तरह सामने आते हैं। यह वीडियो सिर्फ एक मासूम बच्चे के शब्द नहीं, बल्कि उस मजबूत रिश्ते की झलक है जो खून के रिश्तों को और भी खास बना देती है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे शेयर करते हुए अपने-अपने भाई-बहनों को टैग किया है। कहना गलत नहीं होगा कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की एक खूबसूरत मिसाल बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed