फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World's oldest crocodile is said to be 124 years old, with over 10,000 babies Here's all about Henry

World's oldest crocodile: 124 साल का ये मगरमच्छ 10 हजार बच्चों का है बाप, वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Mon, 02 Jun 2025 08:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 08:41 PM IST
सार

World's oldest crocodile: मगरमच्छ की उम्र आमतौर पर 70-100 साल होती है। हालांकि, एक ऐसा मगरमच्छ भी जिसकी उम्र ने 100 साल को पार कर लिया है। हेनरी नाम के इस मगरमच्छ की उम्र 124 साल है। यह एक नील मगरमच्छ है।

विज्ञापन
World's oldest crocodile is said to be 124 years old, with over 10,000 babies Here's all about Henry
124 साल का ये मगरमच्छ 10 हजार बच्चों का है बाप - फोटो : X@AMAZlNGNATURE

विस्तार

World's oldest crocodile: मगरमच्छ की उम्र आमतौर पर 70-100 साल होती है। हालांकि, एक ऐसा मगरमच्छ भी है जिसकी उम्र ने 100 साल को पार कर लिया है। हेनरी नाम के इस मगरमच्छ की उम्र 124 साल है। यह एक नील मगरमच्छ है। माना जाता है कि यह दुनिया का सबसे बुजुर्ग मगरमच्छ है। इसका जन्म 16 दिसंबर, 1900 में हुआ था। फिलहाल, यह मगरमच्छ दक्षिण अफ्रीका के क्रोकोडाइल वर्ल्ड कंजर्वेशन एंड ब्रेडिंग सेंटर में रहता है।

विज्ञापन


अफ्रीका के ओकावांगो डेल्टा क्षेत्र में हेनरी का जन्म हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय शिकारियों ने 1903 में हेनरी को पकड़ लिया था। बाद में जर्मन जीवविज्ञानी सर हेनरी रॉबर्ट्सन के नाम पर उसका नाम हेनरी रख दिया गया। उस समय उसकी उम्र सिर्फ तीन साल थी। लेकिन उसका विशाल आकार और शक्तिशाली शरीर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता था। 
विज्ञापन


हेनरी को साल 1985 में दक्षिण अफ्रीका के क्रोकोडाइल वर्ल्ड में भेज दिया गया। तब से ही वह वहां पर रह रहा है। यह संरक्षण केंद्र मगरमच्छों के प्रजनन और संरक्षण के लिए बनाया गया है। यहां का हेनरी स्टार है। हेनरी करीब पांच मीटर लंबा और 700 किलोग्राम से ज्यादा वजन वाला मगरमच्छ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Russia Ukraine War: यूं ही नहीं है रूस मिलिट्री सुपरपावर, हथियारों के ऐसे जखीरे से आज भी डरता है अमेरिका

 

Viral Video: उफान पर थी नदी और जान खतरे में डालकर युवक पार कर रहा था कच्चा पुल, लोग बोले-सरकार क्या कर रही है?

मगरमच्छों की औसत आयु सीमा को हेनरी ने पार कर लिया है। वैज्ञानिक मानते हैं कि उसकी लंबी उम्र की वजह संतुलित आहार, तनावमुक्त वातावरण और क्रोकोडाइल वर्ल्ड में मिलने वाली शानदार देखभाल है। हेनरी को खाने में मुख्य तौर पर मांस, मछली और विशेष पोषक तत्वों से युक्त भोजन दिया जाता है। 

Viral Video: बंद रेलवे फाटक को पार करने में लगा था ऑटो वाला, फिर बीच ट्रैक पर फंसा तो करनी पड़ी उठक-बैठक

हेनरी न सिर्फ अपनी उम्र के लिए जाना जाता है, बल्कि वह अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीत लेता है। वह अपने बाड़े में अन्य मगरमच्छों के साथ रहता है। बाड़े में वह छह मादा मगरमच्छों के साथ रहता है। हेनरी ने अपनी प्रजाति के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बताया जाता है कि यह 10 हजार से ज्यादा बच्चों का पिता है। हेनरी के वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में आप उसको देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed