{"_id":"683dbe4159dd2949b50d79e9","slug":"world-s-oldest-crocodile-is-said-to-be-124-years-old-with-over-10-000-babies-here-s-all-about-henry-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World's oldest crocodile: 124 साल का ये मगरमच्छ 10 हजार बच्चों का है बाप, वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
World's oldest crocodile: 124 साल का ये मगरमच्छ 10 हजार बच्चों का है बाप, वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें
Mon, 02 Jun 2025 08:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 02 Jun 2025 08:41 PM IST
सार
World's oldest crocodile: मगरमच्छ की उम्र आमतौर पर 70-100 साल होती है। हालांकि, एक ऐसा मगरमच्छ भी जिसकी उम्र ने 100 साल को पार कर लिया है। हेनरी नाम के इस मगरमच्छ की उम्र 124 साल है। यह एक नील मगरमच्छ है।
विज्ञापन
124 साल का ये मगरमच्छ 10 हजार बच्चों का है बाप
- फोटो : X@AMAZlNGNATURE
विस्तार
World's oldest crocodile: मगरमच्छ की उम्र आमतौर पर 70-100 साल होती है। हालांकि, एक ऐसा मगरमच्छ भी है जिसकी उम्र ने 100 साल को पार कर लिया है। हेनरी नाम के इस मगरमच्छ की उम्र 124 साल है। यह एक नील मगरमच्छ है। माना जाता है कि यह दुनिया का सबसे बुजुर्ग मगरमच्छ है। इसका जन्म 16 दिसंबर, 1900 में हुआ था। फिलहाल, यह मगरमच्छ दक्षिण अफ्रीका के क्रोकोडाइल वर्ल्ड कंजर्वेशन एंड ब्रेडिंग सेंटर में रहता है।
विज्ञापन
अफ्रीका के ओकावांगो डेल्टा क्षेत्र में हेनरी का जन्म हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय शिकारियों ने 1903 में हेनरी को पकड़ लिया था। बाद में जर्मन जीवविज्ञानी सर हेनरी रॉबर्ट्सन के नाम पर उसका नाम हेनरी रख दिया गया। उस समय उसकी उम्र सिर्फ तीन साल थी। लेकिन उसका विशाल आकार और शक्तिशाली शरीर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता था।
विज्ञापन
हेनरी को साल 1985 में दक्षिण अफ्रीका के क्रोकोडाइल वर्ल्ड में भेज दिया गया। तब से ही वह वहां पर रह रहा है। यह संरक्षण केंद्र मगरमच्छों के प्रजनन और संरक्षण के लिए बनाया गया है। यहां का हेनरी स्टार है। हेनरी करीब पांच मीटर लंबा और 700 किलोग्राम से ज्यादा वजन वाला मगरमच्छ है।
विज्ञापन
Russia Ukraine War: यूं ही नहीं है रूस मिलिट्री सुपरपावर, हथियारों के ऐसे जखीरे से आज भी डरता है अमेरिका
This is Henry, a Nile Crocodile. It is reported to be the oldest known croc in the world, born in 1900. pic.twitter.com/nmo0Q4iih4
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) September 12, 2024
Viral Video: उफान पर थी नदी और जान खतरे में डालकर युवक पार कर रहा था कच्चा पुल, लोग बोले-सरकार क्या कर रही है?
मगरमच्छों की औसत आयु सीमा को हेनरी ने पार कर लिया है। वैज्ञानिक मानते हैं कि उसकी लंबी उम्र की वजह संतुलित आहार, तनावमुक्त वातावरण और क्रोकोडाइल वर्ल्ड में मिलने वाली शानदार देखभाल है। हेनरी को खाने में मुख्य तौर पर मांस, मछली और विशेष पोषक तत्वों से युक्त भोजन दिया जाता है।
Viral Video: बंद रेलवे फाटक को पार करने में लगा था ऑटो वाला, फिर बीच ट्रैक पर फंसा तो करनी पड़ी उठक-बैठक
हेनरी न सिर्फ अपनी उम्र के लिए जाना जाता है, बल्कि वह अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीत लेता है। वह अपने बाड़े में अन्य मगरमच्छों के साथ रहता है। बाड़े में वह छह मादा मगरमच्छों के साथ रहता है। हेनरी ने अपनी प्रजाति के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बताया जाता है कि यह 10 हजार से ज्यादा बच्चों का पिता है। हेनरी के वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में आप उसको देख सकते हैं।