फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   World Top 10 Best And Worst Cities By Economist Intelligence Unit

दुनिया के 10 बेहतर और बदतर शहरों की लिस्ट जारी, जानें कहां है भारत?

Thu, 16 Aug 2018 10:19 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Thu, 16 Aug 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
World Top 10 Best And Worst Cities By Economist Intelligence Unit
City
आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को भारत के अव्वल शहरों की सूची जारी की, जिसमें सुविधाओं के हिसाब से पुणे को देश का सबसे बेहतर शहर माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मामले में दुनिया का सबसे अच्छा शहर कौन सा है?
विज्ञापन


एक नए सर्वे के मुताबिक रहने के लिए ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को दुनिया का सबसे अच्छा शहर माना गया है। वियना ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न को पीछे छोड़ते हुए इस साल अव्वल रहा है। यह पहली बार है जब इस सूची में यूरोप का कोई शहर अव्वल रहा है।
विज्ञापन


द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ग्लोबल लाइवेब्लिटी इंडेक्स 2018 में दुनिया के 140 शहरों पर यह सर्वे किया गया था।जिसमें शहर के राजनीतिक हालात, सामाजिक स्थिरता, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं जैसे आधार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे में प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक मैनचेस्टर में सबसे ज्यादा सुधार देखा गया है। बेहतर शहरों की सूची में यह यूरोपीय शहर 35वें स्थान पर रहा जो पहले के मुक़ाबले 16 पायदान ऊपर है। द इकोनॉमिस्ट का कहना है कि सुरक्षा में की गई बेहतरी के कारण मैनचेस्टर का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
 

सीरिया सबसे बदतर शहर

पिछले साल मैनचेस्टर में हुए एक हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद द इकोनॉमिस्ट के सर्वे में उसकी रैंकिंग घटा दी गई थी। रैंकिंग घटाने के बाद सर्वे की आलोचना हुई थी। सर्वे के मुताबिक आधे से ज्यादा शहरों ने पिछले साल के मुक़ाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। मेलबर्न पिछले सात सालों से इस सूची में पहले पायदान पर था। इस साल इसने दूसरे पायदान पर अपनी जगह बनाई है।
 

टॉप 10 में ऑस्ट्रेलिया के दो अन्य शहर, सिडनी और एडिलेड ने जगह बनाई है। वहीं, इस सूची में सीरिया सबसे निचले पायदान पर है। यहां जारी गृह युद्ध की वजह से इसे रहने के लिए सुरक्षित नहीं बताया गया है। सीरिया के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका और नाइजीरिया के लागोस को बदतर शहर माना गया है।

दुनिया के दस सबसे बेहतर शहर

वियना, (ऑस्ट्रिया)
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
ओसाका (जापान)
कैलगरी (कनाडा)
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
वैंकूवर (कनाडा)
टोकियो (जापान)
टोरंटो (कनाडा)
कोपेनहेगन (डेनमार्क)

एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया)

दुनिया के दस बदतर शहर

दमिश्क (सीरिया)
ढाका (बांग्लादेश)
लागोस (नाइजीरिया)
कराची (पाकिस्तान)
पोर्ट मोरेस्बी (पापुआ न्यू गिनी)
हरारे (ज़िम्बाब्वे)
त्रिपोली (लीबिया)
डुआला (कैमरून)
अल्जीयर्स (अल्जीरिया)

डकार (सेनेगल)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed