फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   world's longest kebab

बना दुनिया का सबसे बड़ा कबाब, 112 मीटर लंबा

Wed, 23 Jul 2014 10:37 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
world's longest kebab

चाइना-रशिया ट्यूरिस्ट फेस्टिवल में रुस और चीन के बाबर्चियों ने एक बेहद अनोखा कबाब बनाने का कारनामा कर डाला है।

विज्ञापन


अपनी विशेषता के कारण ये कबाब अब एक रिकार्ड होल्डर कबाब बन गया है।

ऐसा वैसा रिकार्ड नहीं बल्कि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड अब इस कबाब के नाम हो गया है।


गिनीज बुक में शामिल हुआ नाम

world's longest kebab
चाइना और रुस के बाबर्चियों ने मिलकर इस कबाब बनाया जो अपनी विशेषता के कारण गिनीज बुक्स ऑफ रिकार्डस में शामिल हो गया। कबाब चाइना के एक शहर सुईफन्हे में बनाया गया।

जिसे गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्डस रिकार्ड्स में दुनिया का सबसे लंबा कबाब घोषित किया गया है। कबाब 112 मीटर लंबा रहा जिसमें

सूअर का 300 किलो मीट इस्तेमाल किया गया।

इससे पहले सबसे लंबा कबाब बनाने का रिकार्ड जापान के बाबर्चियों के नाम था जिन्होंने 107.6 लंबा कबाब बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 बाबर्चियों ने बनाया इस एक कबाब को

world's longest kebab

इस खास कबाब को बनाने में एक दो नहीं बल्कि पूरे 70 कुक्स को लगना पड़ा।

रशिया और चाइना के ये 70 कुक इस कबाब को बना पाए। तब जाकर ये कबाब एक शानदार रिकार्ड अपने नाम कर पाया।

सुअर के मीट के इस कबाब को बनाने में बाबर्चियों को काफी मेहनत करनी पड़ी।

दो देशों के कुक्स एक साथ मिलकर इस कबाब को तैयार कर पाए। इनकी लगन के कारण ही दुनिया का ये अद्भुत कबाब तैयार हो पाया।

ये बाबर्चियों की मेहनत का ही नतीजा था कि कबाब को गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्डस रिकार्डस बुक मे जगह मिल गई है ।

विज्ञापन

ट्यूरिस्ट फेस्टिवल में मचाया धमाल

world's longest kebab

चौथे चाइना-रशिया ट्यूरिज्म फेस्टिवल में इस कबाब को बनाया गया जो कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा।

जिसने भी इस कबाब को देखा मानो दंग ही रह गया।

दुनिया भर से आए पर्यटक इस कबाब पर से अपनी निगाहें ही नहीं हटा सके। ज्यादा से ज्यादा लोग इस कबाब को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब दिखे। हो भी क्यों न आखिर ये कबाब वेरी-वेरी स्पेशल कबाब जो था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed