130 पोते-पोतियों वाली दादी ने दुनिया को कहा अलविदा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरिल ओ फ्लिंस के परिवार के पास आम परिवारों के मुकाबले घर के और दादा-दादी के कहीं ज्यादा किस्से सुनाने को होंगे।
हो भी क्यों न?
मिरर के मुताबिक आखिर बेरिल तब की मृत्यु तब हुई जब वो अपने सामने आगे की एक, दो नहीं बल्कि चार पुश्त देख चुकी थी।
आप इसे बेरिल की किस्मत कहें या फिर भगवान की मेहरबानी लेकिन बेरिल के 13 बच्चे हुए जिनसे उसे 48 पोत-पोती हुए। उनके पोते-पोतियों से उन्हें 76 पर-पोते पोतियां हुई और उनसे अब तक छह पर-पर पोते-पोतियां।
86 की थी वो
बेरिल की उम्र 86 थी। ऐसा बहुत ही कम होता है जब इतनी बड़ी उम्र होने के बावजूद कोई शख्स अपनी चार पुश्तों को आंखों के सामने देख पाए और बड़ा होते भी।
बेरिल का कहना था कि अब वो जिंदगी में अपने परिवार को इतना आगे बढ़ता देख चुकीं हैं कि अगर वो कभी भी मर जाएं तो उन्हें इसका कोई दुख नहीं होगा।
वो कहती हैं कि उन्होंने जिंदगी के पूरे मजे लिए हैं और अब उन्हें मौत का इंतजार था।
अच्छी थी दादी
इतने बड़े परिवार होने की वजह से बावजूद वो सबको याद रखती थी और अच्छी थी।
नहीं रहा दुनिया का सबसे मोटा इंसान