मिलिए ऐसी महिला से जो बिना हाथों के करती है बॉडी बिल्डिंग!
क्या हम बॉडी बिल्डिंग को कभी बगैर हाथों के सोच सकते हैं? इसका तो सीधा मतलब ही हमारे लिए भारी भरकम वेट्स हाथों से उठाना होता है।
लेकिन मिलिए इस महिला से जिसके हाथ तो नहीं है पर वो फिर भी बॉडी बिल्डिंग कर सकती है।
डेली मेल के मुताबिक साउथ कैरोलिना के चालर्सटन में हाल ही में हुए एनपीसी यूएसए बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में 37 साल की बार्बी थॉमस ने सभी को चौंका दिया।
पैरों से कर लेती हैं सबकुछ
बार्बी कहती हैं कि भले ही उनके हाथ नहीं हैं लेकिन वो खुद को या फिर किसी और को ऐसा महसूस नहीं होने देती कि उनके लिए जिंदगी मुश्किल है।
बार्बी दो बच्चों की मां हैं और पैरों से ही बॉडी बिल्डिंग के जितने करतब हो सकते हैं कर के दिखती हैं।
उन्हें कोई बड़े अवार्ड तो नहीं मिले हैं लेकिन उनके जीने के अंदाज से ही उन्हें सब विजेता मानते हैं।
पैर ही उसके हाथ
बार्बी हर छोटे से बड़ा काम अपने पैरों से ही कर लेती हैं। फिर चाहे वो मोबाइल चलाना हो या फिर लैपटॉप चलाना।
बार्बी अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देती हैं। उन्होंने बचपन में एक एक एक्सीडेंट में अपने हाथ खो दिए थे।
टॉयलेट सीट पर बैठते ही ये कहां काट बैठा सांप?
