फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   woman gives birth to boy of seven kilogram in vietnam

OMG! नवजात बच्चे का वजन देख डॉक्टर भी हैरान, बोले- 'हो गया चमत्कार'

Tue, 17 Oct 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Tue, 17 Oct 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
woman gives birth to boy of seven kilogram in vietnam
डेमो
वियतनाम में एक महिला की डिलीवरी के समय ऐसा चमत्कार हो गया कि डॉक्टर भी देखकर हैरान रह गए। दरअसल, उन्होंने अपने पूरे करियर में इससे पहले ऐसा कोई चमत्कार नहीं देखा था। डिलीवरी से पहले महिला का चैकअप किया गया था, जिसके बाद डॉक्टर ने अनुमान लगाते हुए जो बातें कही मामला उससे कहीं ज्यादा अलग मिला। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा था कि बच्चा पांच किलो के आसपास का होगा लेकिन जब महिला ने बच्चे को जन्म दिया तो सभी हैरान थे।

woman gives birth to boy of seven kilogram in vietnam
मां के साथ में बच्चा
दरअसल, इस महिला ने 7.1 किलोग्राम के बच्चे को जन्म दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह पहला मौका है जब दक्षिण एशियाई देशों में इतने वजनी बच्चे ने जन्म लिया है।

फिलहाल, महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं और उन्हें अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

woman gives birth to boy of seven kilogram in vietnam
पिता की गोद में बच्चा
बच्चे के पिता त्रान वान कुआन ने बताया, 'जब डॉक्टर ने मुझसे कहा कि हमारा बच्चा 7.1 किलोग्राम का है तो हम सब इस बात पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे।' डॉक्टर्स ने डिलीवरी से पहले माता-पिता को बताया था कि बच्चा 5 किलो का हो सकता है। 

हालांकि, वियतनाम में इससे पहले भी ऐसा हो चुका है जब साल 2008 में एक महिला ने 7 किलोग्राम की बच्ची को जन्म दिया था। यह इस जोड़े का दूसरा बच्चा है। इससे पहले साल 2013 में महिला ने 4.2 किलोग्राम के बेटे को जन्म दिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed