फेसबुक पर ऐसी तस्वीरें हैं तो किए जाएंगें नापसंद!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी उन कई लोगों में एक बनने की तैयारी में हैं जो फेसबुक पर अपने लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं या रहना चाहते हैं, तो सावधान।
हाल ही प्रकाशित हुए एक नई किताब द साइंस ऑफ रिलेशनशिप में एक हैरान कर देने वाला सर्वे सामने आया है।
मिरर में छपी खबर के अनुसार जो लोग अपने स्टेसस पर रिलेशनशिप में होने की बात कुबूलते हैं, तो उन्हें फेसबुक पर लोगों के बीच कम पसंद किया जाता है।
ऐसी फोटोज हैं तो संभल के
अगर आप अपने पार्टनर के साथ कई तस्वीरें खिंचवाकर अक्सर फेसबुक पर पोस्ट करते रहते हैं तो लोग उसे लाइक करने में भी सोचते हैं।
इस रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने 200 लोगों को भाग लेने को कहा। उन्हें कई लोगों की फेक फेसबुक प्रोफाइल्स दी गई और उनमें से अपनी पसंद की प्रोफाइल को चुनने को कहा।
रिसर्च में 70 प्रतिशत ऐसे थे जिन्होंने ऐसे लोगों को पसंद नहीं किया जो रिलेशनशिप में थे और अपने पार्टनर के साथ अपनी तस्वीरें बहुत डालते थे।
इसका भी रखें ध्यान
तो कहीं आप भी ऐसे पोस्ट नहीं डाल रहे ना?
जब-जब मरे मिले धरती पर एलियंस, जरूर देखें ये तस्वीरें
25 देशों में औरत के हुस्न का मतलब, खुद देखें!