फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   Watch How Indian Teen lifts 50 kilogram Weight Using Shoulder Blades Only

गर्दन से ही उठा लेता है इतनी भारी-भरकम चीज, बॉडी देखकर स्टंट पर यकीन करना है मुश्किल

Fri, 08 Sep 2017 05:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Fri, 08 Sep 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
Watch How Indian Teen lifts 50 kilogram Weight Using Shoulder Blades Only
इतना दुबला-पतला लड़का ऐसे कारनामें कैसे कर लेता है! - फोटो : News Lions
एक आम इंसान के लिए हाथों से 50 किलोग्राम का वजन उठाना मुमकिन नहीं, गर्दन के सहारे ऐसा करने की तो सोच भी नहीं सकते। लेकिन इन दिनों एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक नौजवान लड़का चौंकाने वाला स्टंट करते नजर आ रहा है। दिखने में भले ही यह लड़का दुबला-पतला सा लगे। लेकिन जितने आराम और आत्मविश्वास से इसने यह कारनामा किया, उसे देख आपको भी मानना होगा कि कोशिश और अभ्यास करने वालों की कभी हार नहीं होती।
विज्ञापन


पढ़ें: दांत के सहारे हेलीकॉप्टर से लटक गई ये महिला, 300 फीट की ऊंचाई पर बनाया अनोखा रिकॉर्ड
विज्ञापन


 

क्या आप कर सकते हैं ये स्टंट?

Watch How Indian Teen lifts 50 kilogram Weight Using Shoulder Blades Only
क्या आप कर सकते हैं ये स्टंट? - फोटो : News Lions
हालांकि, इस वीडियो में नजर आने वाला लड़का कौन है और यह वीडियो कहां रिकॉर्ड किया गया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे भारत के ही किसी कोने में रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में दो छोटे-छोटे क्लिप्स नजर आ रहे हैं जिसमें पहले यह नदी किनारे स्टंट करते दिख रहा है, वहीं दूसरी क्लिप में दोस्तों और गांववालों के बीच अपनी कला का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है।

पढ़ें: रफ्तार में दौड़ती ट्रेन की छत पर चला रहा था साइकिल, तभी बिगड़ा बैलेंस और...

 

ऐसे करतब करता है यह लड़का

इस युवक ने गर्दन की हड्डियों पर तार की मदद से 50 किलो से भी ज्यादा का वजन लाद रखा है। यही नहीं, इसने कई बार इसी भार के साथ उठक-बैठक (स्क्वॉट्स) भी की। आप भी देखें यह 'प्रेरणादायी' वीडियो जिसे 'मेल ऑनलाइन' ने शेयर किया है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed