फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   seven yeras married couple, found themselves as siblings

शादी के 7 सालों बाद हुआ खुलासा, पति-पत्नी निकले भाई-बहन

Tue, 12 Aug 2014 12:46 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
seven yeras married couple, found themselves as siblings

इस दंपति के शादीशुदा जीवन के 7 साल बीत चुकें हैं। उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसके साथ वो अपना जीवन सुख से बिता रहे थे।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक उन्हें गम बस एक ही बात का था। दोनों को ही अपनी मां के बारे में कुछ अता-पता नहीं था।

दोनों मां के बगैर ही बड़े हुए थे और हमेशा से अपनी मां की तलाश कर उससे मिलना चाहते थे।

हुआ था प्यार

seven yeras married couple, found themselves as siblings

सालों पहले जब ब्राजील में 39 साल की ऐड्रियाना को 37 साल का लियैनड्रो मिला, तो एक ही नजर में दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे।

दोनों ने शादी की और अपना जीवन काटने लगे। दोनों को हमेशा इस बात की कोफ्त होती कि उनकी मां कहां है उन्हें पता नहीं।

दोनों को बस इतना पता था कि उनकी मां का नाम मारिया है। शादी के सात साल बाद ऐड्रियाना ने एक रेडियो स्टेशन की मदद से अपनी मां की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ बड़ा खुलासा

seven yeras married couple, found themselves as siblings

रेडियो स्टेशन वालों ने ऐड्रियाना को ऑन ऐयर ही उसकी मां मारिया से मिलवा दिया। वो अपनी मां से मिलकर बहुत खुश हुई।

खुश मारिया भी थी। उसने रेडियो पर ही एक और खुलासा किया कि ऐड्रियाना को उसके पिता के पास छोड़ने के बाद उसने ब्राजील में एक आदमी से शादी कर ली थी।

मारिया ने बताया कि उसके दूसरे ‌पति से उसको एक बेटा लियैनड्रो भी था। कुछ वक्त बाद चूंकि वो अपने दूसरे पति से भी जुदा हो गई, इसलिए आठ साल के नन्हे लीयैनड्रो को भी उसे छोड़ना पड़ा।

लीयैनड्रो के पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसे हमेशा गलत बताया कि उसकी दूसरी पत्नी ही उसकी मां है।

विज्ञापन

रह गई अचंभित

seven yeras married couple, found themselves as siblings

मामला समझने में ऐड्रियाना को जरा भी वक्त ना लगा। उसे पता चल गया कि जिस मां को उसका पति तलाशता रहता है और जिसे बेटे को उसकी मां अभी रेडियो स्टेशन पर ढूंढ रही है, वो दोनों एक ही है।

ये व्यक्ति कोई और नहीं एड्रियाना का पति लीयैनड्रो निकला। ये जानते ही वो जबरदस्त सकते में आ गई। जैसे की उसके पैरों तले जमीन खिसक गई हो।

उसे इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ कि उसका पति उसका सौतेला भाई है। दोनों एक ही मां के दो संतान हैं।

हम नहीं होंगे अलग

seven yeras married couple, found themselves as siblings

अब इतना बड़ा खुलासा हो जाने के बाद लियैनड्रा अपने भावों को लेकर आश्वस्त हैं।

वो कहती है कि लियैनड्रो में उसने हमेशा अपना पति देखा है और वही देखती रहेगी।

उसने जोड़ा कि पता चल जाने के बाद भी वो अपने सौतेले भाई को अपने भाई के नजरों से नहीं देख सकती है।

वहीं लियैनड्रो भी अपनी पत्नी को बहन नहीं मान रहें हैं। उनके मुताबिक वो ऐड्रियाना को पत्नी की ही तरह प्यार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed