पुलिस की ऐसी हैवानियत, महिला को बीच सड़क में बर्बर तरीके से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलिफोर्निया में एक ऐसा वीडियो फुटेज जारी हुआ है जिसमें एक पुलिस अफसर राह चलती महिला को पहले दबोचता है और फिर उसको पीटना शुरू कर देता है।
गौर करने की बात ये है कि जिसने भी महिला को इस तरह पुलिस से बीच सड़क पिटते देखा, बस देखता ही रह गया।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक इस मामले में पुलिसवालों का कुछ और ही कहना है।
ऐसे किया वार
वीडियो में ऐसा दिखाया गया है कि एक पुलिस अफसर सड़क पर चलती हुई एक महिला का पीछा कर रहा है।
इसके बाद वो अचानक उसे पीछे से पकड़ पर जमीन पर गिरा देता है और लगातार एक दो बार नहीं बल्कि पूरे 11 बार जोरदार मुक्के उसके सिर पर दे मारता है।
वीडियो देखने से ही पता चला रहा कि पुलिसवाले ने कितने प्रेशर से महिला को मारा होगा। ये घटना कैलिफोर्निया के एक हाइवे पर घटी थी।
हमारी नहीं कोई गलती
मामले में पुलिस का कहना है कि असल में ये महिला सड़क को अलग करने वाली लेन यानी के मीडियन की तरफ बढ़ रही थी।
ये वो जगह होती है जहां पब्लिक को जाने की मनाही होती है।
पुलिस अफसरों ने कहा कि महिला को उन्होंने वहां जाने से रोका, लेकिन जब वो कहने पर नहीं मानी तो उन्हें उसकी भलाई के लिए वहां आना पड़ा और ऐसे रोकना पड़ा।
एक बोतल वाइन के लिए क्या कर बैठी ये औरत