साल भर के बच्चे की ये खबर जरूर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के ग्वांगडॉन्ग इलाके में एक बिल्डिंग की दूसरे माले पर एक साल का छोटा सा बच्चा अपनी मां को तलाश रहा था।
डेली मेल के मुताबिक उस समय बहुत बारिश हो रही थी और फिर भी वो नन्ही जान मां को तलाशता हुआ बालकनी के छज्जे पर चढ़ गया।
देख रहे थे लोग
छज्जे पर रोते बच्चे को नीचे से गुजरने वाले लोग देख रहे थे। आते-जाते लोगों को ये चिंता थी कि अगर बच्चे को फौरन कोई कमरे से आकर नहीं ले जाता है तो वो गिर सकता है।
वो लोग डर ही रहे थे कि तभी देखते ही देखते रोता हुआ एक साल का बच्चा बालकनी से नीचे गिर गया।
वो आ रहा था नीचे
लोग देखकर हैरान हो गए कि वो बच्चा गिर रहा था और हवा में गिरते हुए तेजी से नीचे आ रहा है।
तभी वहां से गुजरने वाले दो नौजवान युवकों ने गिरते हुए बच्चे को बचाने के लिए अपनी बांहें खोल दी। वो उस बच्चे के जान बचाने के लिए अपनी पोजिशन सेट कर रहे थे।
कर लिया कैच
तेज बारिश में भी वो दोनों युवक बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी बांहे खोल उसे गोद में कैच करने के लिए तैयार था।
बच्चा बस नीचे गिरने को ही था कि तभी उसे उन दोनों लड़कों ने मिलकर अपनी गोद में भर लिया।
बच गई जान
आप इसे बच्चे की किस्मत कहें या फिर लोगों की दुआ, लेकिन मरते-मरते वो बच्चा बस बच गया।
इसके तुरंत बाद ही लोगों की भीड़ वहां इकठ्ठा हो गई। सभी लोग भगवान का शुक्रिया करते हुए उस बच्चे को देखने गए।
मां तो फफक पड़ी
नीचे आकर उसने अपने बच्चे को बांहों में भरा और उससे लिपट कर रोने लगी। नजारा देख कर सबका दिल भावुक हो उठा।
ये चीज बेचने के लिए लड़कियों ने किराए पर दी अपनी जांघ
औरतों की तरह दिखता है पर शर्म नहीं!