जब आंधी में उड़ने लगे करोड़ों के नोट, घंटों लगा ट्रैफिक जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम और आप, यहां हर कोई पैसा कमाने की जुगत में लगा रहता है। कोई इसे कमाने के लिए शहर बदलता है तो कोई देश। पर जरा सोचिए, एक आम सी शाम अपने आप अचानक आपके लिए खास बन जाए तो?
वो भी ऐसे-वैसे तरीके से नहीं बल्कि आपके सामने अचानक रुपयों की आंधी आ जाए, तब क्या? जी हां, सपने सी लगने वाली ये बात दुबई की सड़कों पर घटी। डेली मेल के मुताबिक यहां जुमायराह नाम की जगह पर शाम में कई मिनटों के लिए रुपयों की आंधी अई।
इस आंधी को तो पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। पता नहीं चल पाया कि ये रुपए कहां से रुपए उड़कर वहां पहुंचे थे। लोगों ने फौरन उसे पकड़ना शुरू कर दिया।
पता नहीं चला कहां से आए इतने रूपए
जैसा होना था, वही हुआ। जैसे ही लोगों को पता चला कि ये पेपर सी दिखने वाली चीज और कुछ नहीं बल्कि दिरहम नोट्स हैं, उसे पाने के लिए लोग लपके।
कोई कार से उतर कर नोट उठाने लगा तो कई तो राह चलते सब काम छोड़कर नोट जुटाने में लग गए। ये पूरा नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।
आखिर किसी को पता नहीं चला कि इतनी बड़ी राशि अचानक से उड़ी कैसे? पर ये बात तो साफ है कि इस वजह से काफी देर का ट्रैफिक जाम लग गया।
वो थी रुपयों की बरसात
कार में इस आंधी वाले माहौल को शूट करने वाली एक लड़की ने बताया कि उसने रुपयों को उड़ता देखा। देखा कि कैसे लोग उसके पीछे पागल होकर काफी आगे तक दौड़े।
इस वजह से ट्रैफिक जाम भी लगा। ऐसी घटनाएं आम नहीं होती। बताया गया कि हवा में उस वक्त तक तकरीबन चार करोड़ से ज्यादा रुपए उड़े थे और देखते ही देखते साफ भी हो गए।
जिनको नोटें मिली, उनके लिए वो शाम वाकई यादगार और शानदार बनी। यकीनन उनके लिए भी जिनके पास पहले से धन की किल्लत रहती है।