खाने से निकल आया खजाना! पढ़ें, ये रोचक खबर
जब भी कोई अपने गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड को डिनर के लिए इंवाइट करता है तो उसके लिए खास तैयारियां भी करता है। कोई अपने ड्रेस-अप को ध्यान में रखता है तो कोई साथ लाए गिफ्ट्स को।
बीटीडॉटकॉम के मुताबिक मिलिए, इस इटैलियन ब्वॉयफ्रेंड से जो पेशे से एक बिजनेसमैन है। उसका नाम डी बायनको हैं। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को नॉना मारिया रेस्टोरेंट में डिनर पर इंवाइट किया।
वो उसे क्लैम नाम का एक खास तरह का शेलफिश्ा डिनर में खिलाना चाहता था। तो उसने रेस्टोरेंट मैनेजर को पहले ही फ्रेश क्लैम मार्केट से लाने को भेज दिया।
वादा किया था
जब रेस्टोरेंट मैनेजर मार्केट में पहुंचा तो कोई भी क्लैम नहीं बचे थे। चूंकि ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को क्लैम खिलाने का वादा कर चुका था, इसलिए उसने रेस्टोरेंट मैनेजर से बचे हुए ऑयस्टर्स लाने को कहे।
मार्केट में तीन ऑयटर्स बचे थे। वो तीनों ऑयसर्ट ले आया। रेस्टोरेंट लौटने के बाद उसने पाया कि तीन में से एक ऑयस्टर में पांच असली मोतियां पड़ी हैं।
उसके कदम जमीन पर नहीं थे। ये देखते ही डी झूमने लगा। उसे एक लाख पचपन हजार की मोतियां हाथ लगी थी। वो शाम उसकी अच्छी गुजर रही थी। गर्लफ्रेंड साथ थी और बढिया ऑयस्टर्स भी। साथ ही ऐसा मुनाफा जिसे शायद ही वो कभी भूल पाए।
एक सिर, दो चेहरे वाली बहनों के मर जाने के बाद हुआ नया हादसा
कब्र से लाशों को निकाल, फिर जिंदा किया जाता है यहां