{"_id":"593f73f11126f411168b4f72","slug":"lake-in-australia-turns-in-pink-color-by-a-natural-process","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रातों रात झील का रंग हुआ गुलाबी,सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई...","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
रातों रात झील का रंग हुआ गुलाबी,सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई...
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
पानी का कोई रंग नहीं होता लेकिन यहां की झील के पानी का रंग एक रात में गुलाबी हो गया। सब हैरान हैं कि आखिर ऐसा चमत्कार कैसे हो गया है। वही झील एक रात पहले रंगहीन थी, और रात बीतते ही गुलाबी रंग में बदल गई।
विज्ञापन
Trending Videos
झील का पानी हो गया है खतरनाक..
लोगों को ये नसीहत दी गई है कि वो इस दौरान झील पर ना जाएं। अगर इसका पानी आपके कानों में घुस जाता है तो कानों में जलन महसूस होगी। और इससे पलकों पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। बारिश होने के बाद ये झील एक बार फिर से सामान्य हो जाएगी, लेकिन लोगों को इस अद्भुत नजारे के साथ तस्वीर खिंचवाने में मजा आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे हो गया गुलाबी रंग..
असल में ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। जब तापमान बढ़ जाता है और बारिश नहीं होती तब ऐसा होता है। ये एक खारे पानी की झील है। गर्मी के मौसम में इसमें नमकीन पानी में पाए जाने वाले एल्गी की संख्या बढ़ जाती है। वो एक लाल रंग का पिगमेंट छोड़ते हैं जिससे कि झील का रंग बदल जाता है।
