फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   Girl tried to suicide changed her mind but wind blew her away

लड़की ने सुसाइड का मूड बदला, लेकिन मौत ने एक न सुनी

Thu, 07 Apr 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 01:45 PM IST
सार

  • ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद छठवें माले पर चढ़ी थी लड़की।
  • लोगों के समझाने के मान गई लड़की।
  • तेज दवा के झोंके ने ले ली जान।

विज्ञापन
Girl tried to suicide changed her mind but wind blew her away
- फोटो : mirror.co.uk

विस्तार

जब मौत आती है तो कोई ताकत उसे रोक नहीं पाती। ऐसा ही कुछ हुआ इस लड़की के साथ। चीन के फुजियान की रहने वाली 21 साल की इस लड़की के साथ कुछ ऐसा घटा कि देखने वाले दंग रह गए।

विज्ञापन


मिरर.को.यूके की खबर के मुताबिक ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद लड़की का दिल ऐसा टूटा कि ऑफिस की बिल्डिंग पर चढ़ कर कूद कर जान देने की धमकी देने लगी। लड़की छठवीं मंजिल से कूदने को बिलकुल तैयार ही थी लेकिन कई लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


नीचे खड़े लोग भी उसे बार बार वापस जाने के लिए कह रहे थे लेकिन वो पैर नीचे टांग कर बैठी रही। आखिरकार इतना समझाने के बाद लड़की की मान गई। लेकिन होनी को कौन टाल सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा के झोंके ने लेली जान

Girl tried to suicide changed her mind but wind blew her away

लड़की ने सुसाइड न करने का मन बना लिया था। वो नीचे उतरने के लिए दीवार पर खड़ी हुई और चलने लगी। किसे पता था कि मौत से बचकर आ रही लड़की को हवा का तेज झोंका ऐसा उड़ाएगा कि आखिरकार गिर कर उसकी मौत ही हो  जाएगी।

हवा इतनी तेज थी कि उसके पैर लड़खड़ाए, उसने खुद को संभालने की कोशिश की लेकिन छठवें माले से नीचे जा गिरी और वहीं उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि छत पर उसका ब्वॉयफ्रेंड मौजूद था या नहीं। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed