फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   First ever naked dining restaurant in London

हिट हुआ 'नेकेड रेस्टोरेंट' यहां खाने के लिए उतारने पड़ेंगे कपड़े

Fri, 22 Apr 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
First ever naked dining restaurant in London
इसी तरह रेस्टोरेंट में बिना कपड़े खाना खाएंगे लोग - फोटो : getty images

रेस्टोरेंट में बिना कपड़े पहने जाना या सारे कपड़े उतार के खाना खाने के ख्याल से शायद आप डरते होंगे लेकिन ये लोग बिलकुल ही बिंदास हैं। इस नए रेस्टोरेंट में काम करने वाले भी नग्न होकर ही खाना परोसते हैं और यहां खाने वालों के शरीर पर भी एक भी कपड़ा नहीं होता।

विज्ञापन


ये रेस्टोरेंट खुला है लंदन में। खास बात ये है कि इसका नाम भारतीय है। ये है 'बुनियादी रेस्टोरेंट' जो जुलाई में तीन महीने के लिए खुलेगा और यहां बिना कपड़ों और कपड़ों वाले दो अलग अलग सेक्शन होंगे। यहां के बैरों के शरीर पर भी बस कुछ ही अंग ढकने वाले कपड़े होंगे।
विज्ञापन


इस रेस्टोरेंट की अभी से ही इतनी लोकप्रियता है कि शुरू होने से पहले ही 4000 लोगों ने टिकट बुक करा लिए हैं। कोई इतना सुनहरा मौका नहीं छोड़ना चाहता।  अगली स्लाइड में जानिए तो सही, अंदर उनके साथ और क्या क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास कमरे में उतारने होंगे कपड़े

First ever naked dining restaurant in London
कपड़े पहने रखने वालों के लिए होगी अलग जगह - फोटो : business insider

यहां कस्टमरों से एक कमरे में जाकर कपड़े उतारने को कहा जाएगा। उन्हें एक गाउन दिया जाएगा जिसे वे पहन कर बाहर आएंगे। ये उनकी मर्जी है कि वे उसे पहने रखना चाहते हैं या उतारना चाहते हैं।

यहां सिर्फ घर पर बनी चीजों का इस्तेमाल किया जाएगा। पकवान से लेकर प्लेट और साज सज्जा की चीजें भी घर पर हाथ से बनाई हुई ही होंगी।

बुनियादी को बनाने वाली लॉलीपॉप कंपनी के फाउंडर सेब ल्याल ने कहा, ''उद्देश्य है कि लोगों को एक रात बिना किसी मिलावट, नकलीपन, बिजली, फोन और यहां तक कि कपड़ों के बिना गुजारने का मौका मिले।'' शायद इसीलिए इसका नाम बुनियादी रखा गया है यानी जो इंसान की जड़ों से जुड़ा हो।

ये रेस्टोरेंट लंदन में किस जगह होगा औऱ अंदर से कैसे दिखेगा, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। ना ही अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed