उफ! ऐसे शरीर की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
डेली मेल के मुताबिक इटली में भी एक ऐसा ही धार्मिक त्योहार मनाया जाता है। इसका नाम होता है फेस्टिवल ऑफ लिजीज।
इस त्योहार में कई लोग मिलकर लकड़ी से बने बड़े और भारी से स्ट्रक्चर को कई किलोमीटर तक संकरी गलियों में खींचते हैं। इस स्ट्रक्चर का एक पिलर 82 फुट लंबा होता है।
तो हुई ये हालत
इस त्योहार में लकड़ी के लंबे पिलर को खींचने वाले क्रेडलर्स कहलाते हैं और कई लोग मिलकर इस खींचते हैं।
माना जाता है कि नेपल्स में आयोजित होने वाले इस त्योहार में हिस्सा लेने वाले लोगों को भगवान आर्शीवाद और खुशियां देते हैं।
लगभग 1000 किलो के लकड़ी के भारी स्ट्रक्चर को ढोंने की वजह से इन लोगों की पीठ का ये हाल हुआ है।
1500 साल पुराना
आपको बताएं कि बेहद आस्था के साथ मनाया जाने वाला ये त्योहार अपने आप में अनूठा है और 1500 साल पुराना है।
इसे हर साल मनाया जाता है। फेस्टिवल को मजेदार बनाने के लिए लोकल लोग उस लकड़ी के पिलर पर चढ़ जाते हैं और यात्रा को और कठिन बनाते हैं।
इस त्योहार को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। पीठ की भले ही ऐसी हालत हो जाए, लेकिन आस्था के आगे दर्द भी कहीं पीछे छूट जाता है।