फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   couple getting marry after losing 262 kg together

शादी की बेसब्री में इस जोड़े ने किया वो कारनामा, आप सोच तक नहीं सकते

Sat, 13 May 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sat, 13 May 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
couple getting marry after losing 262 kg together
रॉनी ब्रोवेर 306 किलो के थे जब उन्होंने तय किया कि वो अब अपना वजन किसी भी हालत में कम करेंगे। वो अपने जीवन से बुरी तरह हताश हो चुके थे। रॉनी बताते हैं कि वो एक बार में 2 बड़े पिज्जा और डबल चीज बर्गर खा लेते थे। उनको शराब और दवाइयों की बुरी लत लग गई थी और उनके डॉक्टर ने उनसे कह दिया था कि वो 30 साल के होने से पहले ही मर जाएंगे। उस समय वो 28 साल के थे। 
विज्ञापन


रॉनी ने अपनी कहानी फेसबुक पर शेयर की है। उन्होंने जिम जाना शुरू किया और वहां उन्हें खुद से मिलती-जुलती एक लड़की मिली और दोनों में प्यार हो गया। ये थीं एंड्रिया मार्सेला जो खुद भी ओवरवेट थीं और अपना वजन कम करने की हर संभव कोशिश कर रही थीं। वो कहती हैं कि उनके लिए रॉनी का मिलना पहली नजर का प्यार था। 
विज्ञापन


इस कपल ने मिलकर 262 किलो वजन घटा लिया है और अब यह कपल शादी करने जा रहा है। इन दोनों को ही हद से ज्यादा खाने की आदत थी और मार्सेला कहती हैं कि अपनी आदतों को बदलने के लिए हमें काफी काउंसिलिंग करवानी पड़ी। रॉनी इतने मोटे थे कि वो अपने घर से बाहर भी नहीं निकल पाते थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ 23 महीनों में ही ट्रेनर निक मर्फी के निर्देशन में रॉनी ने कई किलो वजन कम कर लिया। इसके साथ ही उनके करीब 13 ऑपरेशन हुए जिससे उनकी बची हुई चर्बी को हटाया गया। अब रॉनी एक बस ड्राइवर और लोडिंग डॉक वर्कर के रूप में काम करते हैं। अब वो अपने घर में शिफ्ट हो गए हैं और जल्द ही मार्सेला से शादी करने वाले हैं। वो कहते हैं कि अब लोग मेरे पास वजन कम करने के टिप्स लेने आते हैं। वो कहते हैं कि अगर दृढ़ निश्चय कर लिया जाए तो कोई भी वजन कम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed