{"_id":"59c4ad2f4f1c1b24688b5d0d","slug":"children-drive-toy-car-at-this-hospital-on-their-way-to-surgery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां खुद कार चलाकर ऑपरेशन थियेटर में जाते हैं बच्चे","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
यहां खुद कार चलाकर ऑपरेशन थियेटर में जाते हैं बच्चे
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
Rady Children's Hospital
- फोटो : REUTERS
सर्जरी बड़ी हो या छोटी, बड़ों की हो रही हो या बच्चों की, इसकी प्रक्रिया हर उम्र के लोगों के लिए तनावपूर्ण होती है। बच्चे तो फिर भी समझ जाएं लेकिन बच्चे अस्पताल के माहौल से ही डर जाते हैं। ऐसे में एक अस्पताल ने सर्जरी से पहले बच्चों का तनाव कम करने के लिए अनोखा रास्ता अपनाया है।
विज्ञापन
कार में बैठकर अस्पताल के चक्कर लगाते हैं बच्चे
Rady Children's Hospital
- फोटो : Facebook
अमेरिका के सैन डियागो में मौजूद रेडी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में जिन बच्चों की सर्जरी होने वाली होती है उन्हें व्हीलचेयर पर नहीं, बल्कि रिमोट से चलने वाली कार में बैठाया जाता है।
पढ़ें: महिला ने रेलवे स्टेशन से कर ली शादी, जानिए ये दिलचस्प लव स्टोरी
पढ़ें: महिला ने रेलवे स्टेशन से कर ली शादी, जानिए ये दिलचस्प लव स्टोरी
ऐसे कम होता है बच्चों का डर
Rady Children's Hospital
- फोटो : Facebook
खिलौने वाली कार में बैठकर घूमने से बच्चों के चेहरे पर हंसी खिल जाती है और उनका डर भी कम होता है। एक स्थानीय लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी ने टेडी बियर ड्राइव के तहत अस्पताल को ये कार दान किये थे। ये कार बीएमडब्लयू, मर्सिडीज, लैंबोर्गिनी के मॉडल हैं।
पढ़ें: मरे हुए लोगों को अंतरिक्ष में भेजेगी यह कंपनी, ऐसे होगा अजीबो-गरीब अंतिम संस्कार
पढ़ें: मरे हुए लोगों को अंतरिक्ष में भेजेगी यह कंपनी, ऐसे होगा अजीबो-गरीब अंतिम संस्कार