ईद के त्योहार पर बेटा ही बन गया बलि का बकरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सभी जानते हैं कि ईद-उल-अजहा के मौके पर मुसलमान बकरे की कुर्बानी देते हैं। ऐसा वो अपने खुदा की इबादत में करते हैं।
मेट्रो में छपी खबर के मुजाबिक तुर्की के दक्षिणी-पूर्वी इलाके में दीयारबकीर नाम की जगह है। पूरे तुर्की में ईद के जश्न की तैयारियां चल रही थीं।
ईद मनाने के लिए यिलदिरिम परिवार भी घर में बकरा लाया था। बहुमंजिली इमारत के 6वें फ्लोर पर ये परिवार रहता है। मेहमत यिलदिरिम को भी बकरे की कुर्बानी देनी थी, लेकिन घर में कोई खुली जगह नहीं मिल रही थी।
बालकनी में ले आए बकरा
बकरा काटने के लिए मेहमत बालकनी में चले आए। वो बकरे को संभालने में दिक्कत महसूस कर रहे थे क्योंकि बकरा उनके हाथ नहीं आ रहा था।
बकरा कभी इधर तो कभी उधर छलांग लगाकर भागने की फिराक में था। आनन-फानन में बकरा खुद को बचाने के चक्कर में बालकनी पर जा खड़ा हुआ और तभी वहां से नीचे गिर गया।
बकरा 6वीं मंजिल से नीचे गिर गया। उसी वक्त इमारत के नीचे से मेहमत का बेटा गुजर रहा था। वो अन्य बच्चों के साथ नीचे खेलने गया था।
बकरा गिरा बेटे के सिर पर
इतनी ऊंचाई से बकरा गिरने की वजह से हेवल को काफी गहरी चोटें आई। यिलदिरिम परिवार के लिए ये ईद जैसे सबसे बदकिस्मत ईद में बदल गई।
उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चे को मृत करार कर दिया गया। इस मामले पर एक वकील ने बताया कि से अपने तरह का पहला अनोखा मामला है। जो कुछ हुआ मात्र एक संयोग था।