फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World Cruelest Queen Who Caused Half of Country Population to Die Facts Explained

कैसे किसान की बेटी बन गई इतिहास की सबसे क्रूर रानी? जिसने सिर्फ सड़क बनवाने के लिए 10000 लोगों को मार डाला

Sun, 05 Oct 2025 11:37 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 11:37 AM IST
सार

Queen Ranavalona: रानी रानावलोना को कई साजिश और एक गंभीर तख्तापलट की कोशिश का सामना करना पड़ा। इसके कारण वह और क्रोधित हो गईं। उन्होंने अपने खिलाफ साजिश वाले लोगों की वफादारी की जांच करने के लिए एक टैंजेना परीक्षण शुरू किया।

विज्ञापन
World Cruelest Queen Who Caused Half of Country Population to Die Facts Explained
कैसे किसान की बेटी बन गई इतिहास की सबसे क्रूर रानी? - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Queen Ranavalona: इतिहास के कई क्रूर और निर्दयी राजाओं की कहानियां पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। लेकिन कई ऐसी रानियां भी थीं जिनकी क्रूरता की कहानी पढ़ने रोंगटे खड़े जाते हैं। ऐसी ही एक रानी थीं ईस्ट अफ्रीका में स्थित मेडागास्कर की रानी रानावलोना। उनके शासनकाल में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गई थीं।

विज्ञापन


हिस्ट्री एक्स्ट्रा के मुताबिक, रानी रानावलोना ने मेडागास्कर पर 1828-61 तक शासन किया। जब वह इस अफ्रीकी देश की रानी बनीं, तब यूरोप के लोग दुनिया भर में अपने औपनिवेशिक साम्राज्य फैलाने में लगे थे। तब रानी रानावलोना मेडागास्कर को ब्रिटिश और फ्रांसीसी नियंत्रण से मुक्त रखने में कामयाबी पाई। 
विज्ञापन


इतने कत्लेआम कराया कि राज्य की आबादी हो आधी 

वह इतना क्रूर थी कि उनकी निर्दयता और क्रूरता की वजह से मेडागास्कर की जनसंख्या आधी हो गई। उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान जमकर कत्लेआम कराया। उन्होंने खासकर ईसाइयों का अपने राज्य से खत्म कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ सड़क बनवाले के लिए करा दी हजारों लोगों की हत्या

रानी रानावलोना के प्रति मालागासी सेना वफादर बनी रही। इसके कारण उन्होंने करों के बदले देश के लोगों पर नियमित रूप से जबरन काम कराना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि रानी ने एक बार अपने दरबारियों और परिजनों के लिए भैंसों के शिकार का आयोजन किया था। इसके लिए आगे बढ़ने में कोई परेशानी नहीं हो, तो सड़क बनवाने का निर्णय लिया और हजारों लोगों को काम पर लगा दिया गया और बिना रुके दिन -रात काम करवाया गया। इसकी वजह से भूख-प्यास और थकावट के कारण करीब 10 हजार लोगों की सड़क बनाते समय मौत हो गई। 

Viral Video: दारू पीकर नशे में धुत महिला ने टैक्सी ड्राइवर को मारी टक्कर, फिर भी नहीं मानी गलती, काटा बवाल

साजिश के शक में हजारों को दी मौत की सजा

रानी रानावलोना को कई साजिश और एक गंभीर तख्तापलट की कोशिश का सामना करना पड़ा। इसके कारण वह और क्रोधित हो गईं। उन्होंने अपने खिलाफ साजिश वाले लोगों की वफादारी की जांच करने के लिए एक टैंजेना परीक्षण शुरू किया। इसमें जहरीला अखरोट निगलना पड़ता था, लेकिन इससे पहले मुर्गे की खाल के तीन टुकड़े खाने होते थे। इससे पीड़ित उल्टी करने लगते थे। अगर पीड़ित उल्टी के दौरान मुर्गे की खाल के तीनों टुकड़े उगल देता था, तो मान लिया जाता था कि उसने रानी के खिलाफ साजिश नहीं किया है। अगर उल्टी में तीनों टुकड़े नहीं पाए जाते थे, तो पीड़ित को मौत की सजा दी जाती थी। ऐसा करके उन्होंने हजारों लोगों की हत्या करवा दी। 

Viral Video: जंगल में दिखा दो मुंह वाला खतरनाक अजगर, वीडियो देख लोग नहीं कर पा रहे यकीन, बोले-कुदरत का करिश्मा


अपने करीबियों को भी मरवा दिया

बताया जाता है कि उन्होंने तख्ता पलट के डर से अपने करीबियों को भी मरवा दिया था। रिश्ते में अपनी बहन और पति के भतीजे को भूखा रखकर मार डाला था। एक बार रानी ने अपने एक प्रेमी को दूसरी महिला के साथ देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने उसकी गर्दन काट दी और उसे भाले पर टांग दिया था। 

Viral Video: 10 साल की अनाबिया बनी दिल्ली की सबसे कम उम्र की टूर गाइड, बोलती है ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी की...

बिस्तर पर पाई गईं मृत 

अपने शासनकाल की शुरुआत में रानी ईसाई धर्म को बढ़ाया। इसके कारण यह था कि उनके दिवंगत पति ने ईसाइयों को देश में रहने की इजाजत दी थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी नीति बदल ली और स्थानीय ईसाइयों को खुद के खिलाफ साजिश रचने आरोप में मारना शुरू कर दिया। उन पर निर्मम अत्याचार किया जाने। रानी अपने खिलाफ की गईं सभी साज़िशों से बच निकलीं, लेकिन वह एक अपने विस्तर पर मृत पाई गईं। 

Viral Video: जहरीले कोबरा से हुई गिलहरी की लड़ाई, सांप फन फैलाकर बार-बार करता है काटने की कोशिश, फिर जो हुआ...

आखिर किसान की बेटी कैसे बनी रानी? 

रानी रानावलोना का जन्म 1788 में एक किसान के घर में हुआ था। वह राजघराने से संबंध नहीं रखती थीं, लेकिन किस्मत ने उनको रानी बना दिया। रानावलोना के पिता को मरीना साम्राज्य के भावी राजा एंड्रियानम्पोइनिमेरिना को मारने की साजिश की जानकारी हुई और उन्होंने राजा को इस बारे में बता दिया। इसके बाद एंड्रियानम्पोइनिमेरिना खुश होकर रानावलोना को गोद ले लिया और अपने बेटे रादामा से उसकी शादी कराने का वादा किया। रादाम राजा बन गए और उनकी 12 पत्नियां थी। रानावलोना पहली पत्नी थीं, लेकिन उस समय उनका कोई संतान नहीं था। ऐसे में उनके भतीजे को सिंहासन को उत्तराधिकारी बना दिया गया। इसके बाद रानावलोना उसे अपने रास्ते से हटाकर खुद को रानी घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed