फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman teacher Jugaad idea viral on social media

महिला शिक्षक का 'जुगाड़ू' आइडिया हुआ वायरल, लोग कर रहे तारीफ

Thu, 11 Jun 2020 03:54 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 11 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Woman teacher Jugaad idea viral on social media
महिला शिक्षक का 'जुगाड़ू' आइडिया वायरल - फोटो : Twitter

कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद हैं, ऐसे में शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। इसकी अपनी चुनौतियां हैं, कहीं इंटरनेट की स्पीड कम है तो कहीं गणित, साइंस जैसे मुश्किल विषयों को ब्लैकबोर्ड पर न पढ़ा पाने की शिक्षकों की मजबूरी। ऐसे में एक अध्यापिका ने ऑनलाइन क्लास के लिए हैंगर, कुर्सी, कपड़े की कतरन से ट्राइपॉड बना दिया। शिक्षिका के इस जुगाड़ की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर हो रही है, लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भारतीय वन सेवा की अधिकारी सुधार रमन ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'इस तस्वीर में बहुत अधिक सकारात्मकता और उम्मीद है। कैमिस्ट्री की इस टीचर का कमिटमेंट देखिए।' शिक्षिका मौमिता बी ने तकरीबन एक हफ्ते पहले इस वीडियो को लिंक्डइन पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, 'क्योंकि मेरे पास ट्राइपॉड नहीं था इसलिए मैंने अपने घर से ऑनलाइन क्लास लेने के लिए भारतीय जुगाड़ बना दिया।' 
विज्ञापन


उन्होंने अपने फोन को कपड़े टांगने वाले हैंगर से बांध दिया। उन्होंने इसे रस्सी के सहारे प्लास्टिक की कुर्सी और छत से बांध दिया और इस तरह ट्राइपॉड तैयार किया। लिंक्डइन पर उनका ये वीडियो वायरल हो गया है। ये वीडियो दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 600 से अधिक लोगों ने इस पर टिप्पणी भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंक्डइन पर एक यूजर ने लिखा, 'मैडम, इसे देखकर हमने ये समझा और सीखा है कि संसाधनों का रोना कभी भी समस्या को नहीं सुलझाता। अगर हमारे पास उसे करने की प्रेरणा है तो समस्या खुद ब खुद सुलझ जाएगी।' मौमिता ने भी यूजर्स को जवाब देते हुए लिखा है, 'मेरा एकमात्र मकसद क्लासरूम का माहौल तैयार करना था, ताकि बोर्ड के जरिये छात्रों को ऐसा माहौल दे सकूं कि उन्हें फायदा हो।'

ट्विटर पर भी शिक्षिका के इस जुगाड़ की खूब तारीफ हो रही है। एक ट्विटर यूज़र ने इस वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे नहीं पता कि ये कहां हुआ और किसने किया, लेकिन इस तस्वीर ने मेरा दिन बना दिया। एक टीचर उपलब्ध संसाधनों के दम पर ऑनलाइन क्लास ले रही है। इस तस्वीर में कितना जुनून दिखाई दे रहा है।' निशा राय नाम की एक यूजर ने लिखा है, 'जहां चाह है, वहां राह है।' जेम्स कैंडी ने ट्वीट किया, 'इस संकल्प को सलाम।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed