फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman Shares Her Last Text Sent To Late Mother Before Death Heartbreaking Post Goes Viral

Viral News: मां की मौत से पहले बेटी ने भेजा था ये आखिरी मैसेज, शब्दों में छिपा है दर्द, पढ़कर हो जाएंगे भावुक

Wed, 15 Oct 2025 05:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Oct 2025 05:04 PM IST
सार

Woman Heartbreaking Post for Mother: मां की ममता अनमोल होती है, जिसकी कीमत नहीं लगाई जा सकती है। जब किसी के सिर से मां का साया उठ जाता है, तो उसकी तकलीफ का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Woman Shares Her Last Text Sent To Late Mother Before Death Heartbreaking Post Goes Viral
मां की मौत से पहले बेटी ने भेजा था ये आखिरी मैसेज - फोटो : X

विस्तार

Woman Heartbreaking Post for Mother: मां की ममता अनमोल होती है, जिसकी कीमत नहीं लगाई जा सकती है। जब किसी के सिर से मां का साया उठ जाता है, तो उसकी तकलीफ का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। मां को खोने के बाद एक महिला ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है, जो वायरल हो गया है। महिला ने इंटरनेट पर अपनी मां को भेजा गया आखिरी मैसेज दिखाया हैं। लोगों ने उन्हें सांत्वना दी है और कई लोगों ने अपनी आपबीती भी शेयर की। यह पोस्ट मां के गहरे प्यार की याद दिलाता है।

विज्ञापन


हर किसी को अपने माता-पिता के बुजुर्ग होने पर उन्हें खोने का डर सताता है। लोगों के मन में डर रहता है कि कहीं एक दिन हमे छोड़कर हमेशा के लिए न चले जाएं। माता-पिता के खोने से बड़ा हमारे जीवन में कोई और दुख नहीं होगा। एक महिला इस दुख से गुजर रही है, जिसने अपनी मां को खोजने के बाद सोशल मीडिया पर अपना दर्द शेयर किया है। इसनें लोगों को भावुक कर दिया है। उसने अपनी मां को भेजा गया आखिरी व्हाट्सएप मैसेज शेयर किया है।
विज्ञापन


महिला जिसका नाम अंजली है। उन्होंने बताया है कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने लिखा, 'मेरी प्यारी मां चली गईं। वह सोमवार को चली गईं और फिर मंगलवार आया। काश मैं उनके साथ जा पाती, उनका हाथ पकड़कर कह पाती आई लव यू मम्मा। ताकि मेरे शब्द उनके दिल तक पहुंच जाते और अनकहे न रह पाते। मैं अब अनाथ हूं और नहीं जानती कि उनके बिना कैसे जी पाउंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




Viral Video: कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी लड़की, तभी अचानक आई ट्रेन और फिर गार्ड ने...

अंजली ने अपनी पोस्ट में दो तस्वीरें साझा कीं हैं। एक में उनका अपनी मां को भेजा आखिरी व्हाट्सएप मैसेज है और दूसरे में वह अपनी मां का हाथ पकड़े हुई थी। उनका आखिरी मैसेज था, 'मेरी मम्मा एक फाइटर हैं।

Wierd News: हीरे से भी महंगा बिकता है भारत में मिलने वाला ये खीरा! कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

सोशळ मीडिया पर अंजली की इमोशनल पोस्ट वायरल हो गई है। इसके बाद लोग उन्हें ढेर सारी संवेदनाएं भेज रहे हैं और हिम्मत दे रहें। पोस्ट को @MsAnjaliB नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है। इस पर लोगों अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed