फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman bought a haunted doll from a fair As soon as she brought it home she started having nightmares

Viral News: महिला ने मेले से खरीदी भूतिया गुड़िया? घर लाते ही आने लगे बुरे सपने तो डर के मारे डॉल को किया कैद

Thu, 23 Oct 2025 05:09 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 23 Oct 2025 05:09 PM IST
सार

Viral News: कैंडिस पेशे से एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर यानी भूत-प्रेत जैसी घटनाओं की जांच करने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में ईबे से एक गुड़िया खरीदी, जिसका नाम है नॉर्मन”। कैंडिस का कहना है कि यह कोई नॉर्मल खिलौना नहीं, बल्कि यूके की सबसे भूतिया गुड़िया है।

विज्ञापन
Woman bought a haunted doll from a fair As soon as she brought it home she started having nightmares
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

ऑनलाइन शॉपिंग आज हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। लोग कपड़ों से लेकर घर का सामान तक इंटरनेट से मंगवाते हैं। लेकिन ब्रिटेन की एक महिला के साथ जो हुआ, वो सुनकर कोई भी सोच में पड़ जाएगा कि ऑनलाइन कुछ भी खरीदने से पहले थोड़ा रुकना जरूरी है। दरअसल, ब्रिटेन के कॉर्नवाल में रहने वाली 42 साल की कैंडिस कॉलिन्स का दावा है कि उन्होंने इंटरनेट से जो चीज खरीदी, उसने उनकी जिंदगी ही बदल दी और वो भी डरावने तरीके से। तो आज की इस खबर में हम भी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
कैंडिस पेशे से एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर यानी भूत-प्रेत जैसी घटनाओं की जांच करने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में ईबे से एक गुड़िया खरीदी, जिसका नाम है नॉर्मन”। कैंडिस का कहना है कि यह कोई नॉर्मल खिलौना नहीं, बल्कि यूके की सबसे भूतिया गुड़िया है। उन्होंने इसके लिए करीब 200 पाउंड यानी लगभग 21 हजार रुपये खर्च किए थे। गुड़िया दिखने में सुनहरे बालों और नीली धारियों वाली शर्ट पहने बहुत मासूम लगती है, लेकिन कैंडिस का कहना है कि इसमें कुछ तो गड़बड़ जरूर है।
विज्ञापन


क्या है गुड़िया की कहानी?
अब बात करते हैं इस गुड़िया के पुराने मालिक की क्रिश्चियन हॉक्सवर्थ नाम के शख्स ने इसे एक एंटीक मेले से सिर्फ 3 पाउंड में खरीदा था। लेकिन इसके घर आने के बाद उसके साथ जो कुछ हुआ, वो किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं था। सबसे पहले उसका अपेंडिक्स फट गया फिर गोली लगने जैसी घटना हुई। इसके बाद कार के ब्रेक फेल हो गए और फिर सैलरी कटने जैसी अजीब परेशानियां शुरू हो गईं। क्रिश्चियन को यकीन हो गया कि इन सबके पीछे उसी गुड़िया का हाथ है। डर के मारे उसने उसे ईबे पर बेच दिया ताकि किसी तरह उससे पीछा छूट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की खराब हुई तबीयत
लेकिन नॉर्मन की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ समय बाद वही गुड़िया कैंडिस कॉलिन्स के पास पहुंच गई। जैसे ही उन्होंने डिब्बा खोला उन्हें एक अजीब सी ठंडक महसूस हुई। उन्होंने बताया कि कमरे का तापमान अचानक गिर गया। उसी वक्त उन्हें समझ आ गया कि यह कोई आम गुड़िया नहीं है। कैंडिस ने आगे बताया कि उस दिन के बाद से उनके घर में अजीब घटनाएं होने लगीं। उन्हें बुरे सपने आने लगे और उनकी तबीयत भी खराब रहने लगी। सबसे डरावनी बात यह थी कि कैंडिस के बेटे ने कहा कि वह गुड़िया उससे बातें करती है।


गुड़िया को की कंट्रोल में करने की कोशिश
इस सबके बाद कैंडिस ने डर के मारे उस गुड़िया को अपने घर में खुला नहीं छोड़ा। उन्होंने उसे एक कांच के बॉक्स में बंद कर दिया और उस पर पवित्र जल  छिड़क दिया ताकि कोई अनहोनी न हो। अब वो उस गुड़िया को “कंट्रोल” में रखने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed