फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman backflip from a bulldozer video goes viral

Viral Video: साड़ी पहनकर बुलडोजर पर चढ़कर लड़की ने किया कुछ ऐसा काम, वीडियो हो गया वायरल

Fri, 18 Apr 2025 06:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 18 Apr 2025 06:35 PM IST
सार

Bulldozer Viral Vide: एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है जिसमें वो बुलडोजर पर चढ़कर कुछ ऐसा कर रही है, जो काफी हैरान करने वाला है।

विज्ञापन
Woman backflip from a bulldozer video goes viral
बुलडोजर से बैक फ्लिप करती हुई महिला का वीडियो वायरल। - फोटो : X/@Sarvagy_

विस्तार

Woman Bulldozer Video: यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो अपलोड होते हैं जिन्हें लोग पसंद करते हैं। पर कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जो बेहद कम समय में वायरल हो जाते हैं और लोगों को भी खूब पसंद आने लगते हैं। क्या छोटे और क्या बड़े लोग, हर कोई इन वीडियो को देखता है। कई तरह के वीडियो इसमें होते है जिसमें कोई इमोशनल तो कोई मजाकिया वीडियो होता है।

विज्ञापन


जबकि, कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनमें लोग स्टंट करते हुए नजर आते हैं। इसी तरह एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर बुलडोर पर स्टंट करते हुए देखी जा सकती है। तो चलिए देखते हैं इस वायरल वीडियो को...
विज्ञापन


वीडियो में क्या कर रही है महिला?

इस वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि दो लोग एक महिला और एक लड़का बुलडोजर के ऊपर खड़ा है। महिला ने पीली साड़ी पहनी है और इसके बाद महिला और उनका पार्टनर दोनों ही बुलडोर से नीचे कूद जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर यहां ये जान लें कि ये कोई मामूली कूद नहीं है क्योंकि ये साड़ी वाली महिला और दूसरा व्यक्ति बैक फ्लिप मारते हैं। इसमें होता ये है कि पूरे शरीर को पीछे की तरफ घुमाकर कूदना होता है। हर किसी के लिए ये बैक फ्लिप करना आसान नहीं है। कूदने के बाद दोनों ही मिट्टी के ढेर पर गिर जाते हैं।

महिला ने इस स्टंट के दौरान पीले रंग की साड़ी पहनी है और साड़ी पहनकर बैक फ्लिप मारना कोई आसान काम नहीं है। बावजूद इसके महिला ने ऐसा किया। ऐसे में कई लोग इस वीडियो में कमेंट कर महिला की ड्रेस को लेकर बोल रहे हैं। जबकि, कुछ लोग महिला के जज्बे को मान रहे हैं।

लोगों को पसंद आ रहा है वायरल वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लोग इसको लाइक भी कर रहे हैं। यही नहीं, इस वीडियो पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं।


एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'इसे सच में खतरनाक स्टंट कहा जाएगा।' वहीं, एक यूजर ने कहा कि ऐसे स्टंट करते वक्त सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।

यहां देखें वायरल वीडियो:-
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed