फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Wife beats husband by the collar on the road climbs on the bonnet of a moving car Video goes Viral

Viral Video: सड़क पर कॉलर पकड़कर पत्नी ने की पति की कुटाई, चलती कार के बोनट पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Wed, 17 Sep 2025 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 17 Sep 2025 10:30 AM IST
सार

Viral Video: लोगों की मानें तो दिनेश नाम का एक युवक अपनी वैगनआर कार लेकर जा रहा था। तभी अचानक उसकी पत्नी कार के सामने आकर बोनट पर चढ़ गई। कार चलती रही और महिला बोनट से चिपकी रही।

विज्ञापन
Wife beats husband by the collar on the road climbs on the bonnet of a moving car Video goes Viral
पति-पत्नी की हुई खूब लड़ाई - फोटो : एक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पति-पत्नी का झगड़ा बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि यह सब मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय और महिला थाने के बीच की सड़क पर हुआ यानी बिल्कुल भीड़-भाड़ वाली जगह पर। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
लोगों की मानें तो दिनेश नाम का एक युवक अपनी वैगनआर कार लेकर जा रहा था। तभी अचानक उसकी पत्नी कार के सामने आकर बोनट पर चढ़ गई। कार चलती रही और महिला बोनट से चिपकी रही। आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। कुछ ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। थोड़ी दूरी पर जाकर युवक ने अपनी कार रोकी। जैसे ही कार रुकी, महिला नीचे उतरी और अपने पति से भिड़ गई। इसके बाद दोनों के बीच जोरदार बहस होने लगी। बात यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि महिला ने अपने पति को खींचना और मारना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पति-पत्नी का यह झगड़ा सड़क पर ही हाथापाई में बदल गया।
विज्ञापन


हाथापाई में बदला पति-पत्नी का झगड़ा
इस झगड़े की वजह से सड़क पर जाम लग गया। राहगीरों की भीड़ भी वहां इकट्ठा हो गई। लोग तमाशा देखते रहे, कोई बीच-बचाव करने की कोशिश करता तो कोई इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद करता रहा। यह सब कुछ महिला थाना और पुलिस लाइन के ठीक सामने हो रहा था। आमतौर पर इस रास्ते से बड़े अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद महिला बिना किसी डर के पति पर गुस्सा निकालती रही। लोग यह देखकर दंग रह गए कि इतनी व्यस्त सड़क पर भी महिला अपने पति को खुलेआम पीट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पति-पत्नी को थाने ले गई
कुछ देर बाद मौके पर महिला पुलिसकर्मी और महिला थाने की दरोगा पहुंचीं। उन्होंने किसी तरह स्थिति को संभाला और पति-पत्नी दोनों को थाने ले गईं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा है। दोनों के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था और उसी विवाद के चलते सोमवार को यह हंगामा हुआ।


सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना पूरा मामला
फिलहाल पुलिस ने कपल से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पहले यह समझना जरूरी है कि विवाद की असली वजह क्या है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। वायरल वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसे निजी झगड़े सड़क पर नहीं होने चाहिए, वहीं कुछ लोग इसे पारिवारिक कलह का खतरनाक रूप बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed