फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   why netherlands is called the country of canals in the world

Country of Canals: दुनिया में किसे कहा जाता है नहरों का देश? सिर्फ एक ही शहर में हैं 165 से ज्यादा नहरें

Tue, 04 Nov 2025 03:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Nov 2025 03:45 PM IST
सार

उत्तर-पश्चिमी यूरोप में स्थित नीदरलैंड एक खूबसूरत देश हैं, जिसे नहरों का देश कहा जाता है। देश को सुंदर और जटिल नहर प्रणालियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। नहरें यहां की इंसानी सोच और प्राकृतिक सुंदरता के बीच एक आदर्श तालमेल दर्शाती हैं। 
 

विज्ञापन
why netherlands is called the country of canals in the world
दुनिया में किसे कहा जाता है नहरों का देश? - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Country of Canals: आपने पानी पर बसे देश के बारे में सुना होगा। जहां लोग सड़कों की जगह नहरें और नावों पर लोग सफर करते हैं। हालांकि, दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जिसे नहरों का देश कहा जाता है। इस देश में सैकड़ों किलोमीटर लंबी नहरें हैं। इन नहरों को बाढ़ से बचाव और पानी के बहाव को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया था। आइए जानते हैं किस देश को नहरों का देश कहा जाता है। 

विज्ञापन


दरअसल, उत्तर-पश्चिमी यूरोप में स्थित नीदरलैंड एक खूबसूरत देश हैं, जिसे नहरों का देश कहा जाता है। देश को सुंदर और जटिल नहर प्रणालियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। नहरें यहां की इंसानी सोच और प्राकृतिक सुंदरता के बीच एक आदर्श तालमेल दर्शाती हैं। 
विज्ञापन


नीदरलैंड का अधिकतर भाग समुद्र तल से नीचे है। सैकड़ों साल पहले यहां के लोगों ने बाढ़ को नियंत्रित करने, व्यापार को बढ़ाने और जमीन को रहने लायक बनाने के लिए नहरों का निर्माण किया है। समय बीतने के साथ यह जलमार्ग देश की जीवन रेखा बन गए। नहरों ने यहां के शहरों, अर्थव्यवस्था और जीवनशैली को एक नया रूप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral News: समुद्र में मिली जलपरी जैसी मछली? जीव को देख मछुआरों के भी छूटे पसीने, वैज्ञानिक भी थे हैरान


क्यों कहा जाता है नहरों का देश?

नीदरलैंड को आपस में जुड़े जलमार्गों के विशाल नेटवर्क की वजह से यह नाम दिया गया है। नहरों का नेटवर्क देश के करीब हर हिस्से में फैला है। पहले निचले इलाकों से अतिरिक्त पानी निकालने और बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए नहरों को बनाया गया था। लेकिन बाद में ये नहरें परिवहन, व्यापार और खेती के लिए भी बेहद जरूरी हो गईं। यहां के लोगों ने इस मुश्किलों से भरे इलाके को दुनिया की सबसे कुशल जल प्रबंधन प्रणालियों में से एक में बदलकर रख दिया। रोजमर्रा की जिंदगी, पर्यटन और पर्यावरण को बनाए रखने में नहरों की अहम भूमिका है।

Viral Video: चलती बस में ड्राइवर की हरकत से यात्रियों की जान पर बन आई बात, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

इस शहर को कहा जाता है नहरों की राजधानी 

राजधानी एम्स्टर्डम को आकर्षक नहर नेटवर्क की वजह से ''उत्तर का वेनिस" कहा जाता है। इस शहर में 165 से ज्यादा नहरें हैं, जो 100 किमी से ज्यादा लंबी हैं। साथ ही 90 द्वीप और 1,500 पुल हैं। यहां पर 17वीं सदी में बना नहरों का एक घेरा है, जिसे Grachtengordel कहा जाता है। यूनेस्को की तरफ से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला हुआ है। सुरक्षा और व्यापार के लिए बनाई गई नहरें अब पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed