{"_id":"6843cc232b47b1d55c0503c3","slug":"while-touching-brother-in-law-feet-boy-did-such-a-thing-that-sister-started-laughing-video-goes-viral-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जीजा के पैर छूने के दौरान साले ने की ऐसी हरकत की मुंह छुपाकर हंसने लगी बहन, कॉमेडी वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जीजा के पैर छूने के दौरान साले ने की ऐसी हरकत की मुंह छुपाकर हंसने लगी बहन, कॉमेडी वीडियो वायरल
Sat, 07 Jun 2025 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:52 AM IST
सार
Viral Video: वायरल हो रहा यह वीडियो शादी के एक खास पल का है। इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन मंच पर साथ बैठे हुए हैं और उनके सामने एक लड़का बैठा है, जो दुल्हन का भाई है। एक पारंपरिक रस्म के लिए उस लड़के को दूल्हे के पैर छूकर उसे अपने माथे से लगाना होता है।
विज्ञापन
भाई ने शादी में की मस्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम @aditiwari9111
विस्तार
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है, जहां हर पल कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। सुबह से लेकर रात तक हजारों यूजर्स वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी ऐसे कई मजेदार और अजीब पोस्ट देखे होंगे, जिनमें से कुछ खास क्लिप्स तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं में से एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है, जो शादी की एक रस्म से जुड़ा हुआ है और हंसने पर मजबूर कर देता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहा यह वीडियो शादी के एक खास पल का है। इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन मंच पर साथ बैठे हुए हैं और उनके सामने एक लड़का बैठा है, जो दुल्हन का भाई है। एक पारंपरिक रस्म के लिए उस लड़के को दूल्हे के पैर छूकर उसे अपने माथे से लगाना होता है। लेकिन वह इस आसान-सी लगने वाली प्रक्रिया में पूरी तरह उलझ जाता है। पहले वह दोनों हाथ एक-दूसरे के ऊपर रखकर दूल्हे के पैर तो छू लेता है, लेकिन जैसे ही उन्हें माथे तक ले जाने की बारी आती है, वह भ्रम में पड़ जाता है कि हाथ कैसे मोड़े और कौन-सा हाथ ऊपर लाए।
विज्ञापन
Yaha bhi gadbad kr di😂 pic.twitter.com/ZzmiXo5N26
— Aditya Tiwari ❤️👻 (@aditiwari9111) June 6, 2025
विज्ञापन
लोगों ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं
उसकी इस उलझन और मासूम हरकत को देखकर दुल्हन खुद को हंसने से रोक नहीं पाती। दुल्हन की हंसी और लड़के की कन्फ्यूजन भरी कोशिशें ही इस वीडियो को इतना खास बना देती हैं कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। यह वीडियो X पर @aditiwari9111 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट करते समय मजेदार कैप्शन लिखा गया, "यहां भी गड़बड़ कर दी।" इस वीडियो को अब तक कई यूजर्स देख चुके हैं, हालांकि यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि यह वीडियो किस जगह और तारीख का है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। किसी यूजर ने हंसते हुए इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, तो किसी ने मजाकिया लहजे में लिखा, “भाई ने तो रस्म का ही मजाक बना दिया।” सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि यह वीडियो बताता है कि शादी की रस्मों में भी कैसे हंसी-खुशी और मनोरंजन के पल जन्म ले सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए जा चुके हैं।