{"_id":"68ad70637424d5ffe40f7922","slug":"when-pm-modi-saw-chota-narendra-at-ahmedabad-rally-watch-video-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी की अहमदाबाद की जनसभा में हुई अजीब घटना, देखकर बोले- देखिये उधर छोटा नरेंद्र कोई खड़ा हो गया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
PM Modi: पीएम मोदी की अहमदाबाद की जनसभा में हुई अजीब घटना, देखकर बोले- देखिये उधर छोटा नरेंद्र कोई खड़ा हो गया
Tue, 26 Aug 2025 01:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:59 PM IST
सार
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में 5400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान लोगों की भीड़ के बीच उन्होंने एक छोटे नरेंद्र को देखा।
विज्ञापन
पीएम मोदी की अहमदाबाद की जनसभा में हुई अजीब घटना, देखकर बोले- देखिये उधर छोटा नरेंद्र खड़ा हो गया
- फोटो : ANI
विस्तार
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में 5400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान लोगों की भीड़ के बीच उन्होंने एक छोटे नरेंद्र को देखा। पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि देखिये उधर कोई छोटा नरेंद्र खड़ा हो गया है। उनके यह कहते ही सभी लोग छोटे नरेंद्र को देखने लगे। ऐसे में छोटे नरेंद्र ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
दरअसल, जनसभा में मौजूद भीड़ में एक छोटा बच्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह कॉस्टयूम पहनकर एकदम तैयार आया था और उसे देखकर पीएम मोदी खुद को रोक नहीं पाए और मुस्कुराते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
'दुनिया में आज आर्थिक स्वार्थ की राजनीति हो रही'
पीएम मोदी ने जनसभा में ऑपरेशन सिंदूर, ट्रंप के टैरिफ के साथ ही कांग्रेस पर हमला बोला। टैरिफ को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में आज आर्थिक स्वार्थ की राजनीति हो रही है। हर कोई अपने फायदे में लगा है। हम सब कुछ देख रहे हैं। सरकार लघु उद्यमियों, किसानों, पशु पालकों का अहित नहीं होने देगी। दबाव कितना ही क्यों न हो, हम झेलने की ताकत बढ़ाते जाएंगे।
विज्ञापन
Snake Facts: क्या सच में दुश्मन से बदला लेती है नागिन? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश
Optical Illusion: तस्वीर में कहां पर छिपा है चेरी, 15 सेकेंड में खोजने वाला कहलाएगा जीनियस
'गणेश उत्सव को लेकर अद्भुत उत्साह'
उन्होंने कहा कि पूरे देश में गणेश उत्सव को लेकर अद्भुत उत्साह है। गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आज गुजरात के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन हुआ है। यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे देश की जनता को कई विकास परियोजनाएं समर्पित करने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि मानसून में गुजरात में कई इलाकों में भारी बारिश हुई। देश में भी एक के बाद एक आपदाएं आ रही हैं। मैं सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रकृति का यह प्रकोप पूरे देश, विश्व के लिए चुनौती बना है। केंद्र सरकार राज्यों के साथ राहत, बचाव कार्य में जुटी है।